कटिहार – पुलिस केंद्र कटिहार में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने की। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने कहा कि इस रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस,अनुशासन तथा एकरूपता सुनिश्चित करना है।
परेड के दौरान प्रमुख गतिविधियाँ शारीरिक फिटनेस, पुलिसकर्मियों को दौड़ एवं विभिन्न ड्रिल के माध्यम से शारीरिक रूप से सक्षम बनाए रखने पर विशेष बल दिये। टर्नआउट चेक, वर्दी, स्वच्छता एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया।
अनुशासन एवं ड्रिल, टोलीवार ड्रिल कर पुलिस बल में समन्वय एवं सामूहिक कार्य क्षमता को मजबूत किया गया। इसके साथ ही पुलिस केंद्र कटिहार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को मानसिक, शारीरिक एवं आत्मविकास के उद्देश्य से योग प्रशिक्षण भी नियमित रूप से दिया जा रहा है।जो उनके समग्र व्यक्तित्व विकास एवं कार्यक्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




























