ऑटो लुटकांड तथा हत्या के प्रयास मामले में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दो अलग अलग आटो लुटकांड तथा जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास करने के आरोपी सहित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को एक आटो तथा मोबाइल की लुट हुई थी ।

लुटकांड के बाद घटनास्थल पर मिली साक्ष्य के तहत केस के अनुसंधान में बलदियाबाड़ी के चुन्रा कुमार तथा मुफस्सिल थाना कटिहार उदामारहिका निवासी रितिक कुमार मुख्य आरोपी पाये गये थे। घटना के बाद दोनो फरार चल रहा था । गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया ।

जिसमें थानाध्यक्ष, अंजनी सिंह,आशीष कुमार, सत्यम कुमार सिंह, इमाम हसन शामिल थे । सूचना पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुट कांड के दोनो आरोपी चुन्ना तथा रितिक को लुट का ओटो तथा दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ।

थानाध्यक्ष ने बताया कि वहीं दुसरा मामला कुमारीपुर पंचायत के माराटोला मे जमीनी विवाद मे हुई मारपीट मे हत्या के प्रयास करने के आरोपी पप्पु कुमार पासवान को भी इसी टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया । तीनो अभियुक्तो का मेडिकल जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया है ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई