किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ 50 हजार घुस लेते गिरफ्तार,घर से लाखो रुपए कैश बरामद

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


पटना से आई विशेष निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी टू को 50 हजार रुपये घुस लेते हुए गिरफ्तार किया है।प्रभारी डीपीओ को उसके डुमरिया भट्टा रोड स्थित किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है।

कोचाधामन के सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने विशेष इकाई निगरानी में प्रभारी डीपीओ ठाकुरगंज अनीता कुमारी टू के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी।विशेष इकाई निगरानी टीम के डीएसपी लव कुमार ने बताया कि सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी की उनसे पोठिया प्रखंड के सीडीपीओ का प्रभार दिलाने के नाम पर प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी टू के द्वारा दस लाख रुपए की मांग की जा रही है।

नालंदा नूरसराय निवासी सीडीपीओ नागेंद्र कुमार ने यह भी शिकायत दर्ज करवाई थी की डीपीओ अनीता कुमारी टू आरोपपत्र गठित कर सस्पेंड करवाने की धमकी दे रही थी।इससे बचने के लिए रिश्वत के रूप में दस लाख रुपए की मांग की जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद मामले का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के बाद 18, फरवरी को निगरानी थाना में भ्रष्टाचार निरोधक कानून कांड संख्या 8/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

शुक्रवार को विशेष इकाई निगरानी की आठ सदस्यीय टीम ने प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी को उसके किराए के आवास से 50 हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।टीम ने प्रभारी डीपीओ के आवास से 6 लाख 50 हजार 390 रुपए कैस भी बरामद किया है।

विशेष निगरानी इकाई पटना के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दराद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रभारी डीपीओ अनीता कुमारी टू ठाकुरगंज के विरुद्ध सीडीपीओ नागेंद्र कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी थाना में कांड दर्ज कर प्रभारी डीपीओ को पचास हजार रुपए घुस लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई