पति के मौत का सदमा सह न सकी पत्नी,एक घंटे के अंदर बुजुर्ग दंपत्ति की हुई मौत,घर में शादी के जश्न में छाया मातम

SHARE:

अररिया से अरुण कुमार कि एक रिपोर्ट

फारबिसगंज के हलहलिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में परिवार में शादी समारोह के संपन्न होने के उपरांत पौत्र और उसकी नवविवाहिता को आशीर्वाद देने के बाद करीबन 80 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।बुजुर्ग के मौत के बाद शादी समारोह की खुशी मातम में बदल गई और रोना धोना शुरू हो गया।इसी बीच बुजुर्ग पति के मौत की जानकारी के बाद उसकी पत्नी इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और एक घंटे के अंदर ही बुजुर्ग पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

शुक्रवार को हुए हादसे ने पूरे गांव वालों को अचंभित कर दिया और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति की एक साथ अर्थी निकली।शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और दोनों बुजुर्ग दंपत्ति का एक साथ अग्नि संस्कार किया गया।उसके बड़े पुत्र ने एक साथ अपने माता पिता को मुखाग्नि दी।


घटना को लेकर जानकारी देते हुए बड़े पुत्र प्रमोद ठाकुर ने बताया कि उनके परिवार में ही गुरुवार को पंचानंद ठाकुर के बेटे राजकुमार की शादी सुपौल जिला के छातापुर के सुरपतगंज वार्ड संख्या 10 के रहने वाले भुवन ठाकुर की बेटी नूतन कुमारी के साथ था।शादी के बाद बारात के लौट जाने के बाद उनके माता पिता ने विवाहित बंधन में बंधे रिश्ते में लगे पौत्र राजकुमार और उसकी पत्नी नूतन कुमारी को आशीर्वाद प्रदान किया।जिसके बाद उनके पिता शुकदेव ठाकुर घर में ही कुर्सी पर बैठे थे कि बैठे बैठे ही दम तोड़ दिया।

सभी लोग अभी उसमें लगे ही थे और अचानक हुए इस हादसे के बाद घर रोना धोना शुरू हुआ ही था कि उसकी मां राधा देवी को जब इनकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।दोनों बुजुर्ग पति पत्नी की मौत एक घंटे के भीतर हो जाने की जानकारी परिवार वालों ने दी।शुकदेव ठाकुर और राधा देवी अपने पीछे तीन पुत्र प्रमोद ठाकुर,चंदन ठाकुर और इंद्रदेव ठाकुर सहित पोता पोती और नाती नातिन से भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गए।


ग्रामीणों के जब इसकी जानकारी मिली तो दरवाजे पर भीड़ लग गई और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और उसके बाद दोनों का एक साथ शव यात्रा निकालकर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई