कटिहार:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर 59 लाभुको को मिला कार्यादेश विपत्र

SHARE:

कटिहार – नगर निगम सभागार में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की। इस मौके पर उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय के लिए 59 चयनित लाभुकों को कार्यादेश विपत्र दिया गया ।

इसके तहत पहली क़िस्त में प्लिंथ लेवल तक शौचालय के निर्माण के बाद लाभुकों को पहले क़िस्त के 7500 रुपए दिए जायेंगे तथा शौचालय के निर्माण पूर्ण होने बाद द्वितीय क़िस्त में 4500 रुपए दिए जायेंगे। इस मौके पर लाभुक को मेयर ने ससमय शौचालय बनाकर उपयोग करने की अपील की।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने उपस्थित लाभुक से कहा कि पैसा का उपयोग शौचालय निर्माण में ही करे। ताकि सरकारी योजना का लाभ पुर्ण रूप से मिल सके। इस योजना के बारे में अन्य लाभुक को भी बताये। मौके पर स्वछता पदाधिकारी राहुल कुमार ,वार्ड पार्षद कैलाश शर्मा यासीन मुखिया एवं निगम कर्मी मौजूद रहे । इससे पुर्व भी 163 लाभुकों को शौचालय निर्माण को लेकर राशि दी जा चुकी है।

रिपोर्ट: सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई