सालमारी /कटिहार – सालमारी राधाकृष्णा ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाओ का विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर ठाकुरवाड़ी मंदिर में विराजमान की गई।
इस अवसर पर हवन पूजन कर देवी – देवताओं की प्रतिमाओं में सर्वप्रथम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। वह इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
मौके पर मारवाड़ी समाज के लोगों ने खासा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं मुख्य रूप से पूर्व विधान पार्षद मोहनलाल अग्रवाल, अशोक शर्मा,सुबोध शर्मा,बबलू अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल,प्रमोद केडिया,दीपक अग्रवाल,जी दिवाकर,संदीप अग्रवाल,विष्णु अग्रवाल,ललित बूबना,अशोक सरावगी,अरुण सिंघानिया सहित सालमारी बाजार के अन्य गणमान्य इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

























