एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विनोद जाखड़ एनएसयूआई जिला अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने दी बधाई

SHARE:

अररिया /बिपुल विश्वास

विनोद जाखड़ को NSUI का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।जिसके बाद अररिया जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।NSUI के अररिया जिला अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले श्री जाखड़ एक दलित परिवार से आते हैं और पूर्व में राजस्थान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनोद जाखड़ को राहुल गांधी के इंटरव्यू के बाद उन्हें राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया ।

वही अररिया जिला एनएसयूआई के अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि इससे पूर्व में भी विनोद जाखड़ के द्वारा दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए इंटरव्यू दिया गया था।लेकिन तीसरी बार में उन्हें यह सफलता मिली है।श्री सिद्दीकी ने उन्हें बधाई दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!