बरारी /कटिहार -बरारी प्रखंड के गांधी स्मृति भवन, गुरुबाजार में शुक्रवार को आयोजित संगठनात्मक चुनाव में मनोज सिंह कुशवाहा को चौथी बार सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
सुबह 10 बजे से दोपहर तक चले चुनाव प्रक्रिया में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरुण चौधरी एवं प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक राजा राम महतो की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार, सुशील कुमार चौधरी, जयप्रकाश सिंह, अजय कुमार जायसवाल,अमरेंद्र कुमार अमर, कैलाश मंडल और मनोज सिंह कुशवाहा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बाद में आपसी विचार-विमर्श के पश्चात अरविंद कुमार, सुशील कुमार चौधरी, जयप्रकाश सिंह, अजय कुमार जायसवाल,अमरेंद्र कुमार अमर और कैलाश मंडल ने अपना-अपना दावा वापस लेते हुए मनोज सिंह कुशवाहा के समर्थन की घोषणा कर दी।
इसके उपरांत भवन में मौजूद सैकड़ों जदयू क्रियाशील सदस्यों ने हाथ उठाकर मनोज सिंह कुशवाहा के पक्ष में समर्थन दिया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।इस अवसर पर जदयू नेता राजीव कुमार चौधरी, जदयू जिला महासचिव चंद्रमोहन सिंह, अमित चौधरी,बीरेंद्र सिंह बॉबी, ललिता यादव, नीरो पंडित, सुभाष साह, कुंदन कुमार,संजय चौधरी, मिथलेश यादव, मो.बाबर,फैजुल अमीन,उमेश महतो,जितेंद्र महतो, नीतू सिंह और युगेश्री कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि मनोज सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बरारी प्रखंड में पार्टी संगठन का विस्तार हुआ है और पार्टी पहले से अधिक मजबूत बनी है।निर्विरोध चुने जाने के बाद मनोज सिंह कुशवाहा ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का कार्य करते हैं।



























