विवाहिता महिला को बहला फुसला कर ले गया युवक, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत

बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जहां अपहृता के मायके के बगल में रहने वाला युवक की उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। मामले में अपहृता के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस प्रशासन से लगायी है।मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर से ससुराल जाने के लिए निकली थी।महिला का ससुराल कोचाधामन में है।

महिला के पिता के मुताबिक उनकी बेटी ने कहा था कि उसका पति झांसी रानी चौक पर आएगा और उसके साथ वो ससुराल चली जाएगी।इधर पति बहादुरगंज के झांसी रानी चौक में इंतजार कर रहा था पर महिला झांसी रानी चौक नहीं पहुंची।

अपहरण की जानकारी परिजनों को तब हुई जब परिजनों के मोबाईल पर अपहृता का फोन आया कि वह समेश्वर के ही किसी इस्तियाक नामक युवक के साथ है।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिलशाद आलम ने कहा की आपहरिता के पिता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।जल्द ही अपहृत को बरामद कर अग्रतर कार्यवाही की जायगी।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर AI से निर्मित है

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!