महिला ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मारपीट और घर से बाहर निकालने का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:


दहेज प्रताड़ना के मामले को लेकर महिला थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज/प्रतिनिधि


दहेज प्रताड़ना को लेकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर सहित आठ लोगों के विरुद्ध पर बुधवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें दहेज प्रताड़ना, मानसिक क्रूरता करने, गर्भ गिराने के लिए दबाव डालने और अंततः घर से निकाल देने का आरोप पीड़ित महिला ने ससुराल के लोगों पर लगाया है।

मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना का अनुसंधान कर रही है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला की शादी 21 दिसंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज से टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के पीपरा काशीबाड़ी के युवक से हुई थी।शादी के शुरुआती एक महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

दहेज में एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन भरी सोना, 50 भरी चांदी, पलंग और सोफा की मांग की गई।पीड़िता के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी की वे दहेज की मांग को पूरा कर सके।कुछ दिन बाद से मारपीट और तरह-तरह की प्रताड़ना शुरू हो गई।फरवरी 2024 में आरोपी पति पीड़िता को अहमदाबाद ले गया, जहां वह सात महीने रही। वहां भी दहेज के लिए मारपीट जारी रही। इसी दौरान वह गर्भवती हुई।

दिसंबर 2024 में ससुराल लौटने पर गर्भवती देखकर सभी ने गर्भ गिराने के लिए दबाव डाला, लेकिन पीड़िता इसके लिए राजी नहीं हुई।1 जनवरी 2025 को पति और ससुराल वालों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया।

पीड़ित महिला ने अपने मायके में एक पुत्री को जन्म दिया।थक हार कर पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची। प्रभारी महिला थानाध्यक्ष सुनैना कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई