किशनगंज:नाबालिग लड़के की मौत मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रित

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि


शहर के फरिंगगोडा रेल फाटक के पास 15 वर्षीय नाबालिग लड़का आलोक कुमार रविदास की मौत मामले में जांच के लिए गुरुवार की शाम को फॉरेंसिक टीम किशनगंज पहुंची।

टीम भागलपुर से पहुंची है।मृतक आलोक की मां कुंती देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई थी। मृतक आलोक की मां ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।इसी मामले में जांच के लिए फोरेंसिक टीम किशनगंज पहुंची है। टीम पहले सदर थाना पहुंची।

इसके बाद सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन व पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम तेघरिया रेल फाटक से कुछ दूरी पर स्थित घटना स्थल पहुंची थी।टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य इकठ्ठा किया।टीम मामले में आवश्यक साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है।टीम के द्वारा स्थल से कुछ नमूना भी संग्रह किया गया है।

जिसमें नमूने आदि लिए गए।जिसे लैब में भेजा जाएगा।टीम ने परिजनों से भी आवश्यक जानकारी ली है।इधर पुलिस ने भी मामले में अपनी ओर से जांच शुरू कर दी है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है ।टीम के द्वारा आवश्यक साक्ष्य कलेक्ट किया जा रहा है।

इधर घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।परिजन अपने बच्चे की मौत के गम में परेशान है।यहां बता दें की सोमवार की रात्रि फ़रिंगगोला रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन में आलोक रविदास 15 वर्ष का मृत शरीर मिला था।घटना को लेकर पहले आत्महत्या की आशंका जताई गई थी।इसके बाद मृतक की मां ने अपने बच्चे की हत्या की आशंका जताते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई