- 26 सितम्बर से 30 सितम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान
- 3.43 लाख लक्षित बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो
- अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण का सर्वे भी किया जायेगा :
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में पल्स पोलियो अभियान का 26 सितम्बर आज से शुरू होने जा रहा है. इसकी सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग जरूरी सारी तैयारियों हो चुकी है. अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण सफलता पूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है . जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत एक भी बच्चा नही छूटे इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही है। डॉ मंजर ने बताया कि पोलियो एक खतरनाक लकवाग्रस्त वायरस जनित रोग है. बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण उसे पोलियो ग्रसित होने की संभावना ज्यादा है. यह बीमारी विशेष रूप से रीढ़ के हिस्सों व मस्तिष्क को ज्यादा नुकसान पहुँचता है. इससे बचाव के लिए लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलानी चाहिए. उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया समेत भारत को 2014 से ही पोलियो मुक्त घोषित किया गया है, पर आस-पड़ोस के देश जैसे पाकिस्तान, अफगानिस्तान आदि देश अभी भी पोलियो से ग्रसित है. वहां से आने वाले लोगों द्वारा यह भारत में भी फैल सकता है. इसलिए हमें सावधान रहना जरूरी है जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है.
जिले के सभी प्रखंडों में पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद दवा:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया टीकाकरण अभियान का संचालन जिले के सभी प्रखंडों में किया जायेगा. इसे लेकर सभी जरूरी तैयारियों की जा चुकी है. शहरी क्षेत्र के टीकाकरण दल को जरूरी प्रशिक्षण का कार्य संपन्न हो चुका है. जिले के सभी प्रखंडों में वर्क टीम का प्रशिक्षण देने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान हर दिन वर्किंग टीम द्वारा सभी पीएचसी में अपना रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे. पीएचसी के माध्यम से रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा.
कुल 3 लाख 43 हजार बच्चों के टीकाकरण है लक्ष्य:
पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के करीब 3 लाख 43 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य के आलोक में 22125 बायो वालेंट वैक्सीन प्राप्त निर्धारित किया गया है. इसके लिए घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए जिले में 1052 टीम बनाई गई हैं, जिसके द्वारा कुल 3.64 लाख घरों में भ्रमण किया जाएगा, जिसके लिए कुल 927 हाउस टू हाउस टीम लगाई गई है, चौक-चौराहों पर भी दवा पिलाने के लिए जिले में 90 ट्रांजिट टीम बनाई गई है. इसके अलावा बासा, ईंट भट्ठों व घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में भी दवा की पहुंच बनाने के लिए 25 मोबाइल टीम तैयार की गई है. सभी टीम की निगरानी के लिए 315 सुपरवाइजर भी तैयार किए गए हैं. एक सुपरवाइजर द्वारा 3 टीम का निरीक्षण किया जाएगा.
अभियान के दौरान आशा व सेविका घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण का सर्वे भी करेगी।
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की पोलिया टीकाकरण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्व की भांति लगाया गया है. जो अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के पश्चात घर की मुखिया का नाम , 18 वर्ष से ऊपर वाले कुल लाभार्थी की संख्या , प्रथम डोज एवं दुसरे डोज लेने वाले की सहित अन्य जानकारियां निर्धारित फार्मेट में भरकर विभाग को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनके ऊपर सौंपी गयी है. पूरे दिन पोलियो एवं कोविड टीकाकरण से संबंधित सर्वे रिपोर्ट शाम में संबंधित पीएचसी में जमा कराया जायेगा.
बस व रेलवे स्टेशन पर टीकाकर्मी रहेंगे तैनात:
यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अहमद ने बताया कि अभियान के दौरान पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है. कोई बच्चा इससे वंचित नहीं रहे इसके लिये जरूरी तैयारियां की गयी है. अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ने के लिये शहर व गांव के व्यस्त चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़-भाड़ वाले अन्य जगहों पर टीकाकरण दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगे. दवा पिलाने के बाद बच्चों के हाथों पर खास निशान लगाया जायेगा. ताकि एक बार दवा पिलाने के बाद किसी बच्चे को दोबारा दवा नहीं पिलायी जा सके.
अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल गाइडलाइन का होगा अनुपालन:
डब्लूएचओ के एसएमओ अनिसुर रहमान ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कर्मियों द्वारा दवा पिलाने के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. साथ ही बच्चों को ड्रॉप पिलाने के बाद हाथ में मार्कर से निशान लगाया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह से मास्क व ग्लव्स का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है.
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित … Read more
- किशनगंज:एसपी ने मासिक समीक्षा बैठक के दौरान दिये आवश्यक दिशा-निर्देशपुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित सागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना परिसर स्थित पुलिस सभागार में एसपी संतोष कुमार ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी काफी तल्ख दिखे। उन्होंने … Read more
- युवती लापता,परिजन ने महिला पर बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का लगाया आरोपसागर चंद्रा/किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पिपला निवासी 18 वर्षीय युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बंगाल के बिलायतीबाड़ी निवासी महिला रूखसाना खातून और उसके सहयोगियों पर युवती को बहला-फुसलाकर … Read more
- बिजली चोरी करने के आरोप में उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज़किशनगंज/सागर चंद्रा बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग के द्वारा गठित टीम लगातार छापामारी कर रही है। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना पर टाउन थाना क्षेत्र के ठौआपाड़ा निवासी रमेश चौहान पिता राज … Read more
- किशनगंज: वाहन मालिक के विरुद्ध केस दर्जगुरुवार को जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में हुई हुई थी बड़ी छापेमारी । सागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध बालू खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार … Read more
- वॉल्वो बस ने बाइक सवार को कुचला,युवक की मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हालपोठिया (किशनगंज)इरफान पोठिया थाना क्षेत्र के बौधीगच्छ गांव के एक युवक की मौत शुक्रवार की सुबह वॉल्वो बस से कुचल कर हो गई. जबकि बाइक पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. यह हादसा … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर टेढ़ागाछ थाना परिसर में दिलाई गई शपथटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने थाना के … Read more
- टेढ़ागाछ में छह घंटे ठप रही बिजली, जनजीवन प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ सरकारी एवं निजी कार्य भी प्रभावित रहे। बिजली नहीं रहने से प्रखंड मुख्यालय टेढ़ागाछ … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम मुक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्पकटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार बाल कल्याण समिति प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ कटिहार में अपराह्न 12:00 बजे बाल श्रम के विरुद्ध शपथ ग्रहण … Read more
- राजकीय सम्मान के साथ हुआ थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र का अंतिम संस्कार,नम आंखों से दी गई विदाईमनिहारी /कटिहार – बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में शहीद हुए अरार थाना मधेपुरा के थानाध्यक्ष एवं मनिहारी नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित धमक टोला निवासी ज्ञानेंद्र … Read more
- हसनगंज में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितहसनगंज /कटिहार – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय की ओर से श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं … Read more
- कटावरोधी कार्य की गुणवत्ता में अनियमितता की शिकायत पर विधायक ने किया निरीक्षणगुणवत्तापूर्ण हो कार्य पदाधिकारी को दिए निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चांदपाड़ा पंचायत बालू पाड़ा हाट के निकट बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्य कराया जा रहा है। परंतु बोरा पिचिंग कार्य में भारी … Read more
- नगर निगम नव निर्वाचित सशक्त स्थायी समिति की बैठक में विकास योजना पर मंथन,जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयकटिहार – नगर निगम कटिहार की सशक्त स्थायी समिति की बैठक गुरुवार को नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नव निर्वाचित सभी सदस्यों ने भाग लिया … Read more
- प्रखंड बीस सूत्री समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षासरकारी योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन पर जोर कोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। बैठक बीस सूत्री के अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के … Read more
- फलका में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित,सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपीलफलका/कटिहार – मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को फलका थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं … Read more
- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर नगर निगम कटिहार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित,अधिकारियों और कर्मियों को दिलवाई गई शपथकटिहार-विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम कटिहार में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूकता एवं संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर … Read more
- भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास में तेजी लाने के निर्देश, निवेश व औद्योगिक विकास परियोजनाओं की हुई समीक्षापटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ … Read more


























