पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन,मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

SHARE:


राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

पटना /प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० सदानंद सिंह अनुभवी राजनेता थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।

उन्होंने भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट का 09 बार प्रतिनिधित्व किया। वे 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। वे बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री भी रह चुके थे। उनसे मेरा व्यक्तिगत संबंध था। उनके निधन से मैं मर्माहत हूँ। बिहार की राजनीति में उनका अहम योगदान था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।


मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के पुत्र श्री शुभानंद मुकेश से दूरभाष स्व० पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी। स्व० सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ,जीतन राम मांझी सहित अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया है ।

वहीं बिहार विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,जहा नेताओ ने पूर्व स्पीकर सदानंद सिंह को श्रद्धांजलि दी ।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :

सबसे ज्यादा पड़ गई