पटना /प्रतिनिधि
आरजेडी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे फिर आमने सामने है ।दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ खुल कर मैदान में आ चुके है ।जगदानंद सिंह द्वारा तेज प्रताप यादव के विषय में यह कहा जाना कि Who Is Tej Pratap, लालू के बड़े लाल को चुभ गया है। तेज प्रताप यादव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा कि, उन्हें यह नहीं पता कि तेज प्रताप यादव कौन है, तो उन्हें जाकर लालू प्रसाद यादव से पूछना चाहिए कि तेज प्रताप यादव कौन है।
तेज प्रताप ने कहा की तेजस्वी और उन्हें लड़ाकर कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करना चाहते है ।साथ ही उन्होने पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात भी कही है ।वहीं तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए उन्हें आरएसएस का स्लीपर सेल तक कह डाला है । तेज प्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ेगा तो वो जाएंगे साथ ही कहा की वो जगदानंद सिंह को अपना नेता नहीं मानते ।तेज प्रताप ने कहा जगदानंद सिंह ने पार्टी के संविधान और ध्वज का अपमान किया है और जब तक कारवाई नहीं होती वो शांत नहीं बैठेंगे ।
बता दें कि बुधवार को भी तेज प्रताप यादव ने छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने एवं पोस्टर मामले में भी जगदानंद सिंह को ही दोषी ठहराया था। तेज प्रताप ने कहा था कि पोस्टर पर कालिख पोतने से लेकर तेजस्वी की तस्वीर गायब करने का खेल भी जगदानंद सिंह ने ही रची थी। तेज प्रताप यादव द्वारा लगातार अपने ऊपर किए जा रहे हमले से नाराज हुए जगदानंद सिंह ने कहा था की तेज प्रताप यादव कौन है। उन्होंने कहा की मुझ से स्पष्टीकरण मांगने का अधिकार केवल लालू यादव को ही है किसी दूसरे को नहीं। जगदानंद सिंह ने बुधवार को ही बताया था कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ही किया जा सकता है। तेज प्रताप यादव को यह अधिकार नहीं है कि वह किसी को अध्यक्ष बना सकें। दोनों नेताओं के बीच जारी जंग कहा तक पहुंचती है यह देखने वाली बात होगी ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कटिहार में दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का हुआ आयोजनमेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किसानो के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी – डीएम कटिहार – जिला कृषि कार्यालय परिसर में दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन … Read more
- प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का औचक निरीक्षणवार्डन को दिया आवश्यक दिशा निर्देश बारसोई /कटिहार – प्रखंड के विभिन्न पंचायत में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कस्तूरबा विद्यालय, … Read more
- रेलवे मैदान में रोमांचक फाइनल,सुपर ओवर में ऑपरेटिंग बनी चैंपियनकटिहार – रेलवे मैदान में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ऑपरेटिंग और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले ने दर्शकों को आखिरी … Read more
- आरपीएफ इंस्पेक्टर के कार्य शैली पर पूर्व विधायक ने उठाए सवालरेल प्रशासन करें उच्च स्तरीय जांच – महबूब आलम बारसोई/कटिहार – भाकपा माले के पूर्व विधायक महबूब आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आरपीएफ एवं रेल मजिस्ट्रेट की मिली भगत … Read more
- पुलिस ने लुट की बाइक को किया बरामद,नाइट गार्ड से हुई थी बाइक की लूटफलका में नाइट गार्ड से लूट की बाइक पुलिस ने की बरामद -कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ फलका/कटिहार – बीते शनिवार को फलका थाना क्षेत्र के स्टेट … Read more
- जिला पदाधिकारी ने मंडल कारा का किया निरीक्षण,कैदियों की समस्याओं से हुए रुबरुकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुद्धवार को मंडल कारा कटिहार का भौतिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारा में बंद कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं … Read more
- ग्रामीण विकास मंत्री से मिली मुखिया, पंचायत की समस्याओं से कराया अवगतफलका/ कटिहार – प्रखंड की हथवाड़ा पंचायत की मुखिया भारती कुमारी ने पटना पहुंचकर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार से मुलाकात की ।इस दौरान उन्होंने पंचायत की विभिन्न … Read more
- कटिहार में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,हाटे बाजार एक्सप्रेस ट्रेन से 83.700 लीटर प्रतिबंधित शराब को किया गया बरामदकटिहार – रेल सुरक्षा बल ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते एक बड़ी सफलता आरपीएफ के हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार … Read more
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एमजीएम मेडिकल कॉलेज में हुआ जोरदार स्वागतकिशनगंज/राजेश दुबे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का … Read more
- गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की,सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजामकिशनगंज /राजेश दुबे गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन किशनगंज जिला परिषद सभागार में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एलपीएआई) की उच्चस्तरीय समीक्षा … Read more
- एक माह पूर्व घर से निकली नाबालिग लड़की को परिजनों ने परीक्षा केंद्र के बाहर पकड़ा,हुआ हाई वोल्टेज ड्रामासंवाददाता: अब्दुल करीम किशनगंज शहर के डुमरिया ओवर ब्रिज के नीचे गर्ल्स हाई स्कूल रोड में सोमवार को उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक महीने पहले घर … Read more
- मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राएं शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना,छात्र छात्राओं में उत्साहसंवाददाता: विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कुंवाड़ी से मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण … Read more
- किशनगंज:अंचलाधिकारी ड्राइवर मौत मामले में आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पणसंवाददाता:अब्दुल करीम ठाकुरगंज निवासी मो इम्तियाज की मौत मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद राजा ने पुलिस की दबिश के बाद आज न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। गौरतलब हो बीते … Read more
- टेढ़ागाछ में नशा मुक्ति जागरूकता रैली आयोजित,नशे के दुष्प्रभावों से किया गया जागरूकसंवाददाता:विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना पुलिस की ओर से मंगलवार को बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के तहत नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की अध्यक्षता सहायक थानाध्यक्ष … Read more
- धुमधाम से मनाया गया कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी का 75 वां स्थापना दिवसकटिहार – कर्मचारी राज्य बीमा निगम ईएसआईसी के 75 वां स्थापना दिवस पर औषधालय शाखा कार्यालय कटिहार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं … Read more
- 11.4 बॉल में छः विकेट खोकर 121 रन बनाकर पुलिस प्रशासन टीम ने जीता मैचमनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के मैदान में एक नई पहल के साथ पंचायत जन प्रतिनिधि एवं पुलिस प्रशासन के बीच बारह – बारह ओवर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन … Read more



























