-एएनएम द्वारा 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी
-एनसीडी कार्यक्रम के तहत आशाओं का 5 दिवसीय ट्रेनिंग सम्पन्न
-पोपुलेशन बेस्ड मास स्क्रीनिंग के लिये आयोजित होंगे विशेष कैंप
कैम्प द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य कैंसर आदि की जांच होगी
किशनगंज /प्रतिनिधि
एनसीडी कार्यक्रम के तहत जिले के सदर अस्पताल स्थित ट्रेनिंग सेंटर में आशाओं के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया गया था । इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जनसंख्या आधारित जांच कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता शहरी इलाकों में घर घर जाकर सर्वेक्षण करेंगी। एएनएम द्वारा 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिले के सभी क्षेत्रों में कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए आशा वर्कर्स को ट्रेनिंग दी जा रही है। आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के 30 की उम्र पार स्त्री व पुरुषों का सी बैक फार्म व फैमिली फोल्डर फार्म भरेंगी
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि पांच प्रमुख गैर संचारी रोगों की जांच कर व उनके निदान के लिए उच्च स्वास्थ्य केन्द्र में भेजना है। इसमें मुख्यतः उच्च रक्त चाप, मधुमेह व डायबिटीज, गर्भाशय के मुँह का कैन्सर (सर्वाइकल कैन्सर), स्तन का कैन्सर व मुँह का कैन्सर हैं। उन्होंने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा को बताया गया है कि प्रशिक्षण के बाद आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के 30 की उम्र पार कर रहे स्त्री व पुरुषों का सी बैक फार्म व फैमिली फोल्डर फार्म भरेंगी। वेलनेस सेंटर पर कार्यरत एएनएम फार्म को एनसीडी एप्लीकेशन पर अपलोड करेंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर पीड़ित को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लाकर इलाज शुरू किया जाएगा।सर्वेक्षण में यदि किसी भी व्यक्ति में इन रोगों के लक्षण पाये जाते हैं तो वह उस मरीज को सदर अस्पताल में भेजेंगी ।यहाँ उनका पूर्ण रूप से इलाज किया जायेगा।
क्षेत्र में सर्वेक्षण जल्द आरम्भ करने का दिया आदेश उन्होंने सभी आशा कार्यकर्ता को आदेश दिया कि वह अपने क्षेत्र में सर्वेक्षण जल्द आरम्भ कर किसी भी संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल भेजें । जिससे कि उसका जल्द व पूर्ण इलाज हो सके। उन्होंने बताया कि गैर संचारी रोग लम्बे समय तक रहने वाली बीमारियां होती हैं। इन बीमारियों पर काफी धन खर्च होता है व रोगी की अकस्मिक मृत्यु भी हो सकती है। अतः इन बीमारियों से बचने के लिए इन रोगों के बारे जागरूकता अति आवश्यक है, जिससे इन बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि आरम्भ में इन बीमारियों का पता चल जाए तो पूर्ण इलाज भी सम्भव है। अतः इस सर्वेक्षण द्वारा मरीजों की बीमारियों का आरम्भ में ही पता चल जायेगा व इलाज सम्भव होगा।
कुल छह बिदुओं पर ली जाएगी जानकारी :
अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आशा को सी-बैक फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। अपने-अपने क्षेत्रों में आशा घर-घर जाकर लोगों से पूछताछ करेंगी और चिह्नित रोगों के बारे में जानकारी लेकर फॉर्मेट में भरेगी। भरे हुए फॉर्मेट की सहायता से एएनएम टेबलेट के जरिए जानकारियों को एनसीडी एप पर अपलोड करेगी। मरीजों से कुल 6 बिदुओं पर जानकारी ली जाएगी। आशा द्वारा स्क्रीनिंग किए गए मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज के लिए प्रेरित किया जाएगा। गर्भवती व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर नजर रखने के साथ आशा कर्मियों पर अब नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (गैर संचारी रोगों) पर नजर रखने की जिम्मेदारी होगी। आशा कर्मी घर-घर जाकर कैंसर, मधुमेह, हृदयवाहिका रोग और लकवा आदि के मरीजों की लक्षणों व सामान्य जांच के आधार पर ऐसे मरीजों को चिह्नित करेंगी।
रोजाना आशा कार्यकर्ता लगभग 25 घरों का सर्वे करेंगी-
रोजाना आशा कार्यकर्ता लगभग 25 घरों का सर्वे करेंगी। साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाकर इलाज में मदद करेंगी। ताकि नियत समय पर ऐसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज हो सकेगा।गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सामान्य भाषा में ऐसा रोग जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, गैर संचारी रोग कहलाता है। ऐसे गैर संचारी पांच रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए आशाएं काम करेंगी। इन रोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, बच्चेदानी के मुंह का कैंसर शामिल हैं । ये सभी रोग खान-पान तथा रहन सहन के स्तर पर निर्धारित होते हैं।
कैम्प द्वारा होगा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य कैंसर आदि की जांच :
अभियान के तहत सभी पीएचसी, एपीएचसी, एचएससी के कार्यक्षेत्र में आशा द्वारा सभी परिवार के सदस्यों का फैमिली फोल्डर तैयार किया जायेगा। परिवार में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों का सी-बैक फार्म भरा जायेगा। आशा द्वारा किये जाने वाले इस कार्य के लिये प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 रुपये प्रति फार्म की दर से भुगतान अश्विन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। आशा द्वारा उपलब्ध सी-बैक फॉर्म के आधार पर आयोजित विशेष कैम्प में एएनएम व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी लोगों का उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य कैंसर यथा- मुँह, स्तन, गर्भाशय का मुख आदि की जांच की जाएगी।
कैम्प के पश्चात भी गैर संचारी रोग से ग्रसित मरीजों का प्रत्येक छः माह पर आशा द्वारा फॉलोअप भी किया जाएगा
जांच के बाद जो लोग स्वास्थ्य पाए जायेंगे अर्थात उच्च रक्तचाप, मधुमेह या कैंसर का सामान्य स्तर पाया जाएगा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित किया जाएगा जबकि लक्षणों वाले मरीजों से सम्बंधित सूचना को एएनएम द्वारा ई-संजीवनी के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराई जाएगी और आवश्यकता अनुसार मुफ्त आवश्यक औषधि भी प्रदान की जाएगी । कैम्प के पश्चात भी गैर संचारी रोग से ग्रसित मरीजों का प्रत्येक छः माह पर आशा द्वारा फॉलोअप भी किया जाएगा। प्रतिमाह सभी प्रखंड से लोगों की गैर संचारी स्वस्थ जांच करते हुए डाटा जिला गैर संचारी रोग कोषांग को उपलब्ध कराई जानी है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब … Read more


























