- जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समृद्धि का आधार बनेगा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
-जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के गुणात्मक सुधार को लेकर जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के मार्गदर्शन में विशेष रणनीति पर अमल किया जा रहा है| जिलाधिकारी के निर्देशनुसार जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया| स्वास्थ्य संबंधी मामलों की समीक्षात्मक बैठक में एएनएम्, आशा , प्रखंड सामुदायिक समन्वयक को कई दिशा निर्देश दिए गये | सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए हम हमेशा प्रयासरत हैं | इसी आलोक में मंगलवार को सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया है|
जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी एवं एपीएचसी में सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है
जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिये कारगर रणनीति तैयार की है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी एवं एपीएचसी के अलावा महेश्बथ्ना किशनगंज , लोहागारा बहादुरगंज , कैरिबिरपुर कोचाधामन एच एस सी में भी सुरक्षित प्रसव की सुविधा उपलब्ध है| इसके अलावा सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य संबंधी विशेष गतिविधियों के आयोजन को लेकर विभाग ने अपनी तैयारियां कर ली हैं । इन केंद्रों पर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मामलों को लेकर लोगों की बेहतर काउंसिलिंग का इंतजाम सुनिश्चित कराया जा रहा है । इतना ही नहीं विभाग हर महीने में एक दिन इन सेंटरों पर दंत चिकित्सा व इससे जुड़े जरूरी परामर्श के इंतजाम के प्रयासों में जुटा है। एचडब्ल्यूसी में आयोजित होने वाली इन गतिविधियों का वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। साथ ही इन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये जरूरी दिशा निर्देश दिये जायेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं के गुणात्मक सुधार के लिहाज से योजना महत्वपूर्ण :
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर संचालित इस विशेष अभियान को खासतौर पर उपयोगी बताते हुए डीपीएम डॉ मुनाजिम ने कहा कि इससे जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ता के मनोबल में वृद्धि होगी। कोरोना संकट के दौर में जो स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावित हुआ है इसे फिर से मजबूती दी जा सकेगी| साथ ही उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के दबाव को कम करने में भी यह बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे इन स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आसान होगा। जाँच एवं टीकाकरण में सोशल डिस्टेंसिंग का मुख्य रूप से पालन करने की भी बात कही। टीकाकरण के साथ ही कोविड का अधिक से अधिक जाँच करने के भी निर्देश दिए ताकि कोविड संक्रमण के चेन को तोड़ने में सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कोविड मरीजों का विशेष ख्याल रखें । गम्भीर मरीजों को तुरंत रेफर करें । सदर अस्पताल व जिला कंट्रोल से सम्पर्क बनाकर रखें । साथ ही अस्पताल अधीक्षक डॉ अनवर आलम ने कहा कि अगर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य से अनुपस्थित पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
साफ सफाई के दिए निर्देश :
सिविल सर्जन डॉ श्री नन्दन के निर्देश के आलोक में सभी प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि अस्पताल के प्रसव कक्ष , अस्पताल परिसर, ओटी, परिसर की पूरी साफ सफाई की जाय। उन्होंने कहा 18 वर्षों से ऊपर के लोगों का कोविड टीकाकरण करना , मास्क लगाना, बार – बार हाथ धोना और हमेशा उचित दूरी का पालन करना बेहद आवश्यक है । प्रखंड के स्वास्थ्य केन्दों पर उपलब्ध दवाओं के अलावा बाकी अन्य दवाओं को अविलम्ब क्रय करने का आदेश दिया गया है।साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि बाहर से आनेवाले सभी लोगों की कोविड की जाँच की जाए एवं मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर उन्हें तुरन्त रेफर किया जाय ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों … Read more

























