बंगाल :भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र बचाओ रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा खोरीबाड़ी- बुढागंज मंडल की ओर से गणतंत्र बचाओ रैली निकाली गई । यह रैली पार्टी कार्यालय से शुरु होकर विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा कर संपन्न हुई। इस दौरान रैली में मौजदू सिलीगुड़ी भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते बंगाल का भला नहीं हो सकता, क्योंकि भलाई के स्थान पर उनका ध्यान हमारी सभाओं में रोड़ा अटकाने पर ज्यादा है। ममता बनर्जी को घुसपैठियों से प्रेम और भोले भाले जनता से तिरस्कार है। उन्होंने कहा भाजपा यह कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।






उन्होंने कहा भाजपा की गणतंत्र बचाओ के तहत ही यह रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा दीदी की लंका पापों से भर गया है। इस लंका को एक न एक दिन भाजपा ही जलाएगी और आपको कुशासन से मुक्ति दिलाएगी। इस मौके पर माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधायक आनंदमय बर्मन, भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला सचिव दिलीप बारोई, मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, महासचिव शक्तिजय बारोई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, महासचिव संजय राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप बर्मन , रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष मनीषा सरकार व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलाता सरकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :




बंगाल :भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र बचाओ रैली निकाल कर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन