जिले के 05 सीएचसी, 03 पीएचसी 10 एपीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ स्थापित
सदर अस्पताल में सिटी स्कैन,डायलिसिस,डिजिटल एक्स-रे , दीदी की रसोई की सुविधा:
जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस 2021 मुख्य समारोह में स्वास्थ्य विभाग के कार्यो को सराहा
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को निरंतर प्रयासरत है। स्वाथ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ ही नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। संसाधन के साथ-साथ मानव बल भी बढ़ाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़े जिलों में गिने जाने वाले किशनगंज में अब स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से से काफी बेहतर हुई हैं ।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने स्वतंत्रता दिवस2021 कार्यक्रम के अभिभाषण में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किये गये कार्यो को सराहा । जिले में कुल 3,35,646 व्यक्ति को प्रथम एवं 52,563 को दूसरी कोरोना वैक्सीन की डोज दी गयी है। वर्तमान में मात्र 12 संक्रमित व्यक्ति ही जिले में मौजूद हैं। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट हुआ स्थापित:
सदर अस्पताल के हर बेड तक ऑक्सीजन पहुचने के क्रम में कमरा बनकर तैयार है।लगभग एक सप्ताह के अंदर प्लांट से सप्लाई शुरू हो जाएगी। प्लांट चालू होते ही ऑक्सीजन के मामले में उत्पादन में सदर अस्पताल आत्म-निर्भर हो जाएगा। सदर अस्पताल परिसर में हवा से ऑक्सीजन बनाने की अनूठी टेक्नोलॉजी पर आधारित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट में पांच सौ (एलपीएम) लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन होगा जो पाइप लाइन से सदर अस्पताल के हर बेड तक पहुंचाया जायेगा ।किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी नही होगी।
-सिटीस्कैन,डायलिसिस,डिजिटल एक्स-रे ,दीदी की रसोई की सुविधा:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जिले के सदर अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर में सिटी स्कैन, डायलिसिस, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरुआत हुई है ।इसके अलावा लेबर रूम में जहां पहले एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर था, वहीं अब पांच उपलब्ध है। 80 बेड में ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य भी कराया गया है ,पैडल सेक्शन मशीन की जगह इलेक्ट्रॉनिक सेक्शन मशीन उपलब्ध किया गया है। वहीं मरीज को चिकित्सा के साथ-साथ शुद्ध एवं पौष्टिक आहार मिलना अति आवश्यक है, इसी उद्धेश्य से सदर अस्पताल में दीदी की रसोई की शुरुआत की गई है।इससे अस्पताल में मरीजों के साथ परिजनों को भी काफी सहूलियत मिल रही है ।
– जिले में स्थापित 04 ट्रूनेट मशीन से हो रही है टीबी रोगियों की जांच
कोरोना संक्रमण की जांच में उपयोग में लाई जाने वाली ट्रूनेट मशीन से जिला क्षय रोग केंद्र में टीबी की जांच शुरू हो गई है। इससे टीबी मरीजों की जांच के सटीक नतीजे प्राप्त हो सकेंगे। वहीं जांच रिपोर्ट के लिये भी लोगों का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पूर्व में टीबी मरीजों की जांच के लिये सीबीनेट मशीन उपयोग में लायी जाती थी । लिहाजा ऐसे रोगियों को जांच व इलाज के लिये दूर-दराज के चिकित्सकीय संस्थानों में हमारी निर्भरता बनी हुई थी।जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोठिया , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज , सदर अस्पताल किशनगंज एवं माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में ट्रूनेट मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध होने से जिलेवासियों को होने वाली इस परेशानी से बचाया जा सकेगा।
जिले में 05 सीएचसी, 03 पीएचसी 10 एपीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
जिले में स्वास्थ्य सुविधा के बढ़ते क्रम में कुल 05 सीएचसी, 03 पीएचसी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(एपीएचसी) को क्रियाशील किया गया है।इन सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सक एवं दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा एपीएचसी में एक -एक डॉक्टर के अलावा स्टाफ नर्स की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कोविड से निपटने के लिए एक वर्ष के लिए सात डाक्टरों का नियोजन किया गया है। इसके अलावा मंगलवार , बुधवार एवं शुक्रवार को ई-संजीवनी के माध्यम से घर बैठे भी ओपीडी की सुविधा का जिलेवासी स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं तथा टेलीमेडिशिन का भी लाभ मिल रहा है।
जल्द ही लक्ष्य द्वारा प्रमाणीकरण से सुरक्षित प्रसव को मिलेगा बढ़ावा:
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से लक्ष्य कार्यक्रम के तहत प्रमाणीकरण के लिए सदर अस्पताल का निरीक्षण किया जा चुका है । सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अनवर हुसैन ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के सफल प्रयास से सदर अस्पताल में नए प्रसव कक्ष, मैटरनिटी सेंटर, ऑपरेशन थियेटर व प्रसूता के लिए बनाये गए हैं । लक्ष्य कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रसूति विभाग से संबंधित सभी तरह की सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना और इससे जुड़ी हुई सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है। जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिहाज से लक्ष्य प्रमाणीकरण बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। जल्द ही सदर अस्पताल को लक्ष्य प्रमाणीकरण प्राप्त हो जायेगा ।साथ ही ,बहादुरगंज सामुदायिक अस्पताल का भी प्रमाणीकरण का कार्य जारी है।
संभावित तीसरी लहर में बच्चों को सुरक्षा के लिए उपलब्ध है चाइल्ड फ्रेंडली डेडिकेटड पीडिएट्रिक वार्ड:
संक्रमण की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को प्रभावित करने की संभावना को देखते हुए जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के सफल प्रयास से सदर अस्पताल में वातानुकूलित चाइल्ड फ्रेंडली डेडिकेटड पीडिएट्रिक वार्ड में 40 बेड का ऑक्सीजन सपोर्ट बेड के लिए वार्ड का निर्माण करवाया गया है, जिसमें इंटेंसिव केयर यूनिट की भी व्यवस्था उपलब्ध है।वेंटिलेटर तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सहायता से यहां बच्चों का इलाज किया जाएगा।
जिले में कार्यरत है 19 फ्री 102 एंबुलेंस सेवा
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की जिले के सभी मरीजों के लिए कुल 19 फ्री 102 एंबुलेंस सेवा 24*7 एडवांस सुविधा के साथ उपलब्ध है । जो संक्रमण काल में मरीजों के लिए काफी सहयोगी साबित हुआ है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक कमांडेंट … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवाओं … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर … Read more


























