बिहार :जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को बताया पीएम मैटेरियल,राजनीति हुई गर्म

SHARE:

देश /डेस्क

जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का मैटेरियल बताया है. श्री कुशवाहा ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा की लोगों ने आज नरेंद्र मोदी को पीएम बनाया वह अच्छा काम कर रहे हैं. वह अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन देश में कई ऐसे नेता हैं जिनके अंदर प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है उन्होंने  कहा कि नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री बनने की सलाहियत रखते हैं । श्री कुशवाहा ने कहा देश में कुछ ऐसे भी हैं जो पीएम बनने की क्षमता रखते हैं. इनमें नीतीश कुमार हैं. उन्हें PM-material कहा जाना चाहिए हालांकि यह पीएम मोदी को चुनौती देने के बारे में नहीं ।







जेडीयू नेता के इस बयान से बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी मानी जा रही है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से भाजपा जेडीयू के रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिली है. दरअसल, चुनाव में 43 सीटों के साथ जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बनकर सामने आई थी, जबकि भाजपा ने दूसरा पायदान हासिल किया था. हालांकि मुख्यमंत्री का पद जेडीयू के खाते में गया. वहीं, नीतीश कुमार के सीएम बनने के बाद सरकार में भाजपा नेताओं की ज्यादा नहीं चल पा रही है. इस बात का दर्द उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद अन्य वरिष्ठ नेता भी बयां कर चुके हैं. इसके साथ कई अन्य मौकों पर भी जेडीयू भाजपा नेताओं के सुरों में विरोधाभास देखा गया । गौरतलब हो उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ा था और उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था ।जिसके बाद वो अपनी पार्टी को भंग कर जदयू में शामिल हो गए थे और अब वो गाहे-बगाहे सीएम नीतीश कुमार को लेकर अलग अलग बयान देते रहते है ।बीजेपी के नेताओं को भी वो बीच बीच में सलाह देते रहते है । गौरतलब हो कि 2014 में भी नीतीश कुमार को ना सिर्फ जदयू बल्कि बीजेपी के सुशील मोदी भी पीएम मैटेरियल बता चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्हें पीएम मैटेरियल बताने के बाद बिहार की राजनीति गर्म हो गई है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई