• + 18 आयु वर्ग के लाभार्थियों का हुआ शत-प्रतिशत टीकाकरण
• जिलाधिकारी के नेतृत्व में सारण जिला ने हासिल की उपलब्धि
• टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले के सोनपुर और मढौरा अनुमंडल के शहरी क्षेत्र में +18 आयु वर्ग के 100 प्रतिशत आबादी टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने यह अहम उपलब्धि हासिल की है। डीएम ने बताया कि सोनपुर के शहरी क्षेत्र में 27089 (102.48 प्रतिशत) तथा मढौरा शहरी क्षेत्र में 21431 (102.23 प्रतिशत) लाभार्थियों का पहला डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। वैक्सीनेशन के कार्य में लगे सभी लोगों से कहा कि सामूहिक प्रयास के द्वारा ही यह संभव हुआ। डीएम ने सभी शहरवासियों, वैक्सीनेशन कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मी, स्वास्थ्यकर्मी की प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह सफलता मिली है। इसने न केवल जिले के अन्य नगर निकायों को तथा पंचायत के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया है बल्कि महाअभियान को भी गति देने का काम किया है।
सामूहिक सहभागिता से सफल होगा टीकाकरण अभियान:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि कोरोना से बचाव का हम सभी के पास टीकाकरण एक बहुत बड़ा हथियार है। हम सभी को आगे आकर स्वयं का और अपने परिवार के साथ-साथ अपने आस पास के लोगों को भी टीकाकरण कराना होगा ताकि सभी 18 प्लस के व्यक्ति टीकाकरण से आच्छादित हो। जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि कोरोना के दूसरे लहर में सबसे अधिक शहरी क्षेत्र के लोग संक्रमित हुए थे, इसलिए सहरी क्षेत्र में सत प्रतिशत टीकाकरण किया जाना अति आवश्यक है। प्राथमिकता के आधार पर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है।
जन-जागरूकता से कोरोना पर विजयी संभव:
कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति स्वयं को अपनी सुरक्षा कवच बनाएं। इसके लिए हर नागरिक को सजग और जागरूक रहना होगा। जनजागरूकता से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है।
भ्रांतियों को दरकिनार कर टीकाकरण अभियान में जतायी सहभागिता:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कि शुरूआती दौर में कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में तरह तरह की भ्रांतिया थी। लोग कहते थे कि वैक्सीन लेने से मौत हो जाती है, बच्चा नहीं होता है और कई तरह भ्रांतियां लोगों के मन था। लेकिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों से पीछे नहीं हटे और लोगों को लगातार जागरूक करते रहें । लोगों को यह जानकारी दी कि वैक्सीन से किसी की मौत नहीं होती है। वैक्सीन सभी के लिए सुरक्षित और प्रभावी है। हम सभी ने वैक्सीन ली है। कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन हीं मजबूत हथियार है। जागरूकता का प्रभाव लोगों पर पड़ा और आज टीकाकरण को लेकर लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मानवता शर्मशार,नवजात का शव कचरे के ढेर में मिला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज शहर के सोनार पट्टी रोड स्थित रामबाबू गली में एक पुराने कार्टून के अंदर कचरे के ढेर के पास नवजात बच्ची का शव मिला है।यह नन्ही बच्ची मात्र 3 दिन की थी। आंख … Read more
- किशनगंज: लापता किशोर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद,जांच में जुटी पुलिसटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के गोढिया हाट वार्ड संख्या–2 से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय किशोर किशन कुमार ऋषिदेव का शव … Read more
- वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन किया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि डुमरिया ओवर ब्रिज के पास 28 जनवरी को वृद्ध महिला से हुई चेन छीनतई की घटना का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने सोने का चेन बरामद कर लिया है।सोने का चेन रविवार की शाम … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का भंडाफोड़, 11 टन से अधिक केला जब्त, कस्टम को सौंपा गयापौआखाली/रणविजय जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और सुखानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए केले की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है. एसएसबी और पुलिस ने सोमवार की रात्रि … Read more
- इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन 5 हजार 859 परीक्षार्थी शामिल,103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की परीक्षा का मंगलवार को दूसरा दिन था।दूसरे दिन भी इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हुई। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।दूसरे … Read more
- पुलिस की कारवाई से नाराज ट्रैक्टर मालिक ने आत्मदाह का किया प्रयास,मचा हड़कंपटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बीच एक ट्रैक्टर मालिक ने थाना के सामने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे हड़कम मच गया।ट्रैक्टर … Read more
- सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का हुआ आयोजन, स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत, दिलवाई गई शपथकिशनगंज/राहुल कुमार सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल आयोजन के बाद आज परिवहन विभाग कार्यालय परिसर में समापन समारोह का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, और … Read more
- बहादुरगंज में सड़क किनारे से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छलका पुल निस्संद्रा घाट के समीप मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गांव के कुछ लोगों … Read more
- चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा होगी अभेद्य,जमीन के अंदर 40 किलोमीटर लंबे रेलवे टनल का होगा निर्माण,परिंदा भी नहीं मार सकेगा परकिशनगंज /राजेश दुबे भारत बांग्लादेश और नेपाल सीमा से सटे चिकन नेक कॉरिडोर की सुरक्षा अभेद्य होगी जिसे लेकर केंद्र सरकार के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है।मालूम हो कि केंद्र सरकार सुरक्षा के … Read more
- शब ए बारात में अल्लाह के रहमतों का होता है नजूलसरफराज आलम/कोचाधामन (किशनगंज) प्रखंड क्षेत्र में शब-ए-बारात को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी है। आज (मंगलवार की रात)की रात शब-ए-बारात का एहतमाम किया जाएगा।शब ए बारात से ही पवित्र माह रमजान की तैयारी … Read more
- KishanganjNews:मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को दी गई भावभीनी विदाईकोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम मध्य विद्यालय हिम्मत नगर में विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाहिद आलम को भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं … Read more
- अररिया: श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के दूसरे दिन उमड़ी भीड़ भीड़,भक्तिमय हुआ माहौलफारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक परिवेश में स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ के दूसरे दिन संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा … Read more
- फारबिसगंज में अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयंती मनाई गईअररिया /बिपुल विश्वास बिहार लेलिन अमर शहीद जगदेव बाबू की 104वीं जयन्ती समारोह फारबिसगंज होटल मोर्या प्राईड में आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता ने की।जयंती समारोह में बतौर मुख्य … Read more
- पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें: एसपीकिशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने रविवार को जियापोखर थाना का विस्तृत वार्षिक निरीक्षण किया है. इस दौरान उन्होंने थाने के कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए … Read more
- देश का आम बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का करेगा कार्य: चंद्रकलाअररिया /बिपुल विश्वास भाजपा जिला मंत्री चन्द्रकला राय ने आम बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिला … Read more
- किशनगंज:शब – ए – बारात को ले सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज/प्रतिनिधि शब – ए – बारात को लेकर सोमवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।एसडीएम अनिकेत कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार व सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन की मौजूदगी में … Read more
- कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त कारवाई में 60 बोरी यूरिया खाद किया गया जप्तकिशनगंज/प्रतिनिधि कृषि विभाग ने सदर थाना की पुलिस के सहयोग से शनिवार को लहरा चौक से 60 बोरी यूरिया खाद जप्त किया है। जप्त खाद जुगाड़ वाहन से बंगाल से लाया जा रहा था।खाद के … Read more
- किशनगंज: टेढ़ागाछ के सभी पंचायतों में फार्मर आईडी शिविर का आयोजन, किसानों को मिल रहा सीधा लाभटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फार्मर आईडी शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटगांव पंचायत के दहीभात के समीप सोमवार को पुलिस प्रशासन ने अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। यह कार्रवाई गोरीया नदी किनारे स्थित घाट … Read more
- किशनगंज में न्यूज लेमनचूस की खबर का फिर हुआ असर, डीएम के हस्तक्षेप से खुला टेढ़ागाछ में आधार सेंटरसंवाददाता: विजय कुमार टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सेंटर 30 दिसंबर से बंद रहने के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आधार अपडेट, सुधार, नाम जोड़ने एवं … Read more
- ऐतिहासिक खगड़ा मेला में उमड़ रहा है जनसैलाब,झूलों-दुकानों और मनोरंजन का उठा रहे लोग जमकर आनंदकिशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज का ऐतिहासिक खगड़ा मेला इन दिनों अपने पूरे परवान पर है। मेला शुरू होने के साथ ही हर दिन हजारों की संख्या में लोग खगड़ा मेला ग्राउंड पहुंच रहे हैं और मेले … Read more
- किशनगंज:एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा एवं धवैली पंचायत की सीमा पर स्थित शिशागाछी गांव के शिव मंदिर टोला में सोमवार 2 जनवरी को एक दिवसीय शिव चर्चा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। … Read more
- अंचलाधिकारी की हड़ताल से ग्रामीणों को भारी परेशानी, बेरंग लौटे दर्जनों फरियादीटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड संख्या 12 गढ़ीटोला खजूरबाड़ी से अंचल कार्यालय पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उन्हें पता चला कि अंचलाधिकारी हड़ताल पर … Read more






























