केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी और संस्कृति राज्य मंत्रियों श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने एनजीएमए का भ्रमण किया
देश /एजेंसी
केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्रीमती मीनाक्षी लेखी के साथ नई दिल्ली में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) का जायजा लिया। इस अवसर पर संस्कृति सचिव श्री राघवेंद्र सिंह; एनजीएमए महानिदेशक श्री अद्वैत गणनायक; निदेशक सुश्री तेमसुनारो जमीर और एनजीएमए के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि मंत्रियों ने जयपुर भवन का भ्रमण किया, जिसे अमृता शेरगिल, रबिंद्रनाथ टैगोर, राजा रवि वर्मा, निकोलस रोरिच, जामिनी रॉय, रामकिंकर बैज जैसे जाने-माने कलाकारों के कार्यों को रखने के लिए पुनर्निर्मित किया गया है।
उन्होंने अस्थायी प्रदर्शनी कक्ष और प्रदर्शनी भवन (नई शाखा) का भी दौरा किया और वहां लगे चित्रों व कलाकृतियों का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्रियों ने नंद लाल बोस के चित्रों और हरिपुरा पैनल्स की प्रदर्शनी में खास दिलचस्पी दिखाई, जिन्हें गैलरी में कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया है।मालूम हो कि इस अवसर पर श्री किशन रेड्डी ने राज्य मंत्रियों के साथ वर्चुअल म्यूजियम, ऑडियो विजुअल ऐप सहित एनजीएमए की विभिन्न पहलों का भी जायजा लिया।
मीडिया के साथ बातचीत में श्री रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के तहत आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पुनर्निर्माण और पुनर्गठन कार्यों के पूरा होने के बाद एनजीएमए को फिर से राष्ट्र के लिए समर्पित करने के साथ इसे नए रूप में लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए, गैलरी में प्रदर्शित करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में चित्रों और कलाकृतियों को संग्रहित किया जा रहा है और यह संग्रह देश की भावी पीढ़ियों के लिए उपलब्ध रहेगा।
मंत्री ने बताया कि देश की राजधानी में देश की सर्वश्रेष्ठ आर्ट गैलरी विशेष संग्रह के साथ तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके पूरा होने के बाद, इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।बता दे कि नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट दुनिया में आधुनिक कला के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है, जहां आधुनिक और समकालीन भारतीय कला को रखा जाता है।एनजीएमए की स्थापना देश में आधुनिक कला को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से की गई थी। इसका उद्देश्य 1850 के बाद की कलाकृतियों को हासिल करना और उनका संरक्षण करना है। इसके खजाने में लघु चित्रों से लेकर आधुनिकतावादी कला और आधुनिक समकालीन अभिव्यक्तियां शामिल हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की प्रधान शिक्षिका द्वारा प्रस्तुत टीएलएम की अधिकारियों ने की सराहनाकोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम राज्य शिक्षा सोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 में प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय बड़ा बिरुवा की … Read more
- किशनगंज:218.60 लीटर शराब किया गया जप्त,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि को रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार … Read more
- टेढ़ागाछ के विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शुरू, कुंवाड़ी विद्यालय में 303 परीक्षार्थी शामिल।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो गई। हालांकि इस बार छात्र छात्राओं को प्रश्न पत्र की कॉपी नहीं … Read more
- किशनगंज:अपहृता को पुलिस ने सकुशल किया बरामदपौआखाली/रणविजय जियापोखर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में कांड संख्या 11/26 की अपहृता काल्पनिक नाम रेखा कुमारी, थाना जियापोखर को किशनगंज बस पड़ाव से सकुशल बरामद कर लिया … Read more
- पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंगपर्व त्योहार को लेकर सतर्कता बरते जाने का दिया निर्देशकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस सभागार परिसर में गुरुवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब डेढ़ बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री कुमार … Read more
- राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण का दिया गया प्रशिक्षणप्राणपुर/कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । … Read more
- संघर्ष से शिखर तक:फलका के लाल सन्नी राज सन्नी का आईएएस बनने पर भव्य अभिनंदनफलका /कटिहार – फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित फुलडोभी गांव के साधारण किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही … Read more
- कटिहार:प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का बीईओ ने किया औचक निरीक्षणस्टूडेंट की उपस्थिति कम रहने पर बिफरे बीईओ आजमनगर /कटिहार – स्थानीय बाजार के निकट स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने की। विद्यालय में … Read more
- मुर्गा फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे -77 की जामफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर अगजनी … Read more
- प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का हुआ शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया सहित विभिन्न विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का शुभारंभ … Read more
- काशलता शिव मंदिर में श्री श्री 108 अष्टयाम का आयोजन, 48 घंटे का अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी मुसहरा पंचायत स्थित काशलता शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 अष्टयाम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 48 घंटे … Read more
- आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार रेलवे मैदान के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये। आग लगने की … Read more
- दूध से लदी बोलोरो पिकअप और बाइक में हुई टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र में कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार से आ रही लगभग सुबह 11 बजे गुरुवार को कुरसेला की ओर से आ रही दूध … Read more
- मनिहारी में 23 मार्च से भागवत कथा का आयोजन ,बहेगी भक्ति धारामनिहारी /कटिहार – नगर क्षेत्र स्थित हाई स्कूल मैदान में 23 मार्च से 30 मार्च तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारी जोर-शोर से … Read more
- बिहार में कानून का राज स्थापित है-उपमुख्यमंत्रीप्राणपुर/कटिहार-एनडीए की राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृतसंकल्प है।सरकार चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।राज्य में कानून का … Read more
- किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने हेतु धावा दल गठितकालाबाजारी करने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई किशनगंज/प्रतिनिधि वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सहित … Read more
- सेप्टिक टैंक में गिरने से युवक की मौत,दो सफाईकर्मी बाल-बाल बचेबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित हाशिमपुर सीज टोला में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की दम … Read more
- शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं सड़कों के विकास में बिहार अग्रणी: सीएम नीतीश कुमारजाति,धर्म और लिंग का भेदभाव किये बना कराया गया समावेशी विकास–सीएम समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा बड़झल्ला नितीश कुमार ने गिनाया बिहार सरकार के काम तो पिछली सरकारों पर कसा … Read more
- किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार … Read more
- सीएम नीतीश कुमार ने अररिया को दी 546 करोड़ की योजनाओं की सौगातसमृद्धि यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार • 68 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास • फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा अररिया / प्रतिनिधि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा … Read more
- मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावितबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के कारण … Read more






























