पटना /संवादाता
बिहार में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आरजेडी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बिहार में आरजेडी की अगुआई में तमाम विपक्षी पार्टियां गोलबंद होकर सरकार को घेरने में जुटी हुई है ।बिहार के अलग अलग जिलों के जिला मुख्यालयों पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और तेजस्वी ने देश में महंगाई और तेल की बढ़ी कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला.
तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘महंगाई ने जनता की रीढ़ तोड़ दी, लोग भूख से मर रहे हैं और सरकार बेफिक्र है.’ तेजस्वी ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘सरकार महंगाई के मुद्दे पर सदन में जवाब दे. महंगाई से लोगों का हाल बेहाल है.’
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को जहरीली शराब पीने से हुई मौत पर कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि ‘बिहार में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हुई है, सरकार का शराबबंदी सफल होने का दावा पूरी तरह से फेल हो रहा है और सुशासन बाबू सिर्फ कुर्सी की चिंता कर रहे हैं.’
यही नहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘जनता दरबार सिर्फ दिखावटी नौटंकी है. गरीब लोग रजिस्ट्रेसन कहां से करवाएंगे? जनता दरबार के नाम पर सिर्फ खर्च हो रहा है. जनता दरबार से आम जनता को कोई भी फायदा नहीं है.’ तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की आबादी 12 से 13 करोड़ है और 7 दिन पर सिर्फ 200 लोगों से मुख्यमंत्री मिलेंगे. आप ही बताइए कि ऐसे वह किस तरह से जन समस्या का समाधान करेंगे. हम शुरू से ही कहते रहे हैं कि वह अब वह जनता के नहीं रहे हैं. अब वह अफसरों की बात सुनते हैं.’गौरतलब हो कि आज आरजेडी के प्रदर्शन का दूसरा दिन है और राज्य के अलग अलग जिलों में आरजेडी नेताओ ने कहीं बैलगाड़ी पर बैठ कर तो कहीं हाथो में गैस सिलेंडर लेकर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया है । विरोध प्रदर्शन के दौरान आरजेडी कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय … Read more