संक्रमण को जड़ से मिटाने में टीकाकरण ही एक मात्र हथियार: जिलाधिकारी
430 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 40 हज़ार टीकाकृत करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
पूर्णिया /प्रतिनिधि
कोरोना वायरस संक्रमण को समाप्त करने के लिए ज़िले के सभी क्षेत्रों में 18 आयुवर्ग से लेकर 44 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर वाले लाभार्थियों के कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मेगा टीकाकरण अभियान के लिए ज़िले के सभी प्रखंडों में लगभग 430 सत्र स्थल बनाए गए हैं। जिसमें पूर्णिया शहरी क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में 29 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड मुख्यालय सहित पांच जगह सत्र स्थल बनाये गए हैं। टीकाकरण के लिए आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से लेकर 44 आयुवर्ग एवं 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लेने वाले में युवाओं की भीड़ देखी जा रही है।
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने मेगा टीकाकरण के आयोजन के संबंध में बताया टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित करने एवं शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए ज़िले के सभी एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम, पंचायती राज पदाधिकारी, आईसीडीएस से जुड़े सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व सहायिकाओं, जीविका से जुड़े सभी अधिकारी, शिक्षक व शिक्षिकाओं को टीकाकरण केंद्र पर लगाया गया है। सभी नोडल अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सत्र स्थलों का निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि वहां कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ टीकाकरण करवाया जा रहा था।
संक्रमण को जड़ से मिटाने में टीकाकरण ही एक मात्र हथियार: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया सरकार द्वारा उपलब्ध कोविड-19 का टीका संक्रमण को जड़ से मिटाने के लिए एक मात्र हथियार होने के साथ ही पूरी तरह सुरक्षित भी है। कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव व सुरक्षा के लिए टीका लगवाना ही एक मात्र उपाय है। क्योंकि अभी तक लाखों लोगों ने कोविड का टीका लिया है लेकिन किसी को भी कोई परेशानी नहीं हुई है। बल्कि लगाए जा रहे टीके से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही संक्रमण से मुक्त होने में समय भी बहुत कम लग रहा है। इसलिए सभी लोगों को अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर कोविड-19 का टीका जरूर लगवाना चाहिए। टीकाकरण कार्य टाउन हॉल सहित शहरी क्षेत्रों में सुबह के 09 बजे से रात्रि के 09 बजे तक चलाया गया। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 09 बजे से लेकर शाम के 05 बजे तक रखा गया था। प्रखण्ड स्तर के योग्य पात्र जो 18 वर्ष से लेकर 44 वर्ष तक लाभार्थियों को टीकाकरण कराने की पूरी जिम्मेदारी सत्र स्थलों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों की होगी।
घर के नजदीक ही सत्र स्थल बना दिया गया है जिस कारण परेशानियां नहीं हो रही:
मेगा टीकाकरण को लेकर काफ़ी संख्या में युवाओं द्वारा टीका लगाया जा रहा है। जिले में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके इसके लिए विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थल बनाये गए थे। जहां ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सबसे ज्यादा लाभ युवाओं के द्वारा उठाया जा रहा है। क्योंकि मुश्किल से 2 से तीन किलोमीटर की दूरी के अंतर पर टीकाकरण सत्र स्थल बनाया गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर बलुआ स्थित टीकाकरण केंद्र पर टीका लेने आई 35 वर्षीय सुनीता देवी ने बताया मेगा टीकाकरण अभियान के तहत बहुत से लोगों को फ़ायदा पहुंच रहा है। क्योंकि पहले के समय में टीकाकरण के लिए बहुत दूर या प्रखंड मुख्यालय स्थित अस्पताल जाना पड़ता था लेकिन अब तो घर के नजदीक ही सत्र स्थल बना दिया गया है जिस कारण परेशानियां नहीं हो रही हैं।
430 टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 40 हज़ार टीकाकृत करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया मेगा टीकाकरण अभियान के दौरान शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ज़िले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है । जिले के बैसा को 2 हजार, अमौर को 25 सौ, बायसी को 3 हज़ार, डगरुआ को 2 हज़ार, पूर्णिया पूर्व को 25 सौ, पूर्णिया शहरी को 7 हज़ार, कसबा को 2 हज़ार, जलालगढ़ को 2 हज़ार, श्रीनगर को 2 हजार, के नगर को 2 हज़ार, बनमनखी को 3 हज़ार, बी कोठी को 2 हज़ार, भवानीपुर को 25 सौ, रुपौली को 25 सौ व धमदाहा को 3 हज़ार टीकाकरण कराने के लिए लक्षित किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेणु गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ऐतिहासिक स्मृतियों का किया अवलोकनअररिया /अरुण कुमार जिला पदाधिकारी विनोद दूहन शनिवार को अररिया जिले रेणु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक आवास का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने रेणु … Read more
- अररिया में पुलिस ने बड़े साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासाअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि, दिनांक 13.04.2026 … Read more
- बाल विवाह के खिलाफ जिला प्रशासन की हुंकार,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता प्रभातफेरीकटिहार – जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रहने का संदेश दिया है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर … Read more
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन,पीएम मोदी ने कहा ..नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया ।उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम में … Read more
- ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप देने की पहल,गुरुद्वारा पहुंचे जिला पदाधिकारीबरारी /कटिहार – जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड के सरदार नगर लक्ष्मीपुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर के डिजिटलीकरण कार्यों की प्रगति का … Read more
- कटिहार:न्यूनतम शुल्क देकर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा ले सकेंगें आमजन – कार्यपालक पदाधिकारीमनिहारी /कटिहार – समुचित देखरेख व प्रबंधन के साथ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा का लाभ आमजन न्यूनमत राशि खर्चकर उठा सकेगें। उक्त जानकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनिहारी अरविंद पासवान ने दी है। … Read more
- जनता दरबार में जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई, 4 मामलों का निष्पादनबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद बहादुरगंज के स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल क्षेत्र से जुड़े जमीन विवाद के कुल 28 पुराने मामलों के साथ-साथ 4 नए … Read more
- भीषण अग्निकांड में चार घर राख,लाखों की क्षतिपोठिया/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत फर्राबाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि चार टीन के घर पलक झपकते ही राख हो गए। गहरी नींद … Read more
- पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम किया गया जारीसीबीसीएस यू.जी. (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025, परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यू.जी.) CBCS प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2025–29) की … Read more
- कटिहार:डीएम-एसपी ने वेयर हाउस में इवीएम वीवीपैट का लिया जायजाकटिहार – सदर मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी पहुंचे। दोनों पदाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवीएम वीवीपैट, वेयर हाउस एवं गार्ड रूम का निरीक्षण किये। … Read more
- जीआर राशि दिलाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में उप मुखिया गिरफ्तारकुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान को गिरफ्तार कर निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपूर्द किया मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में गत वर्ष बाढ – बरसात के दौरान व्यापक क्षति हुई थी। इसका अधिकांश … Read more
- बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची उनासोपचगाछी पंचायतकदवा /कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ प्रखंड के उन्नासोपचगाछी पंचायत पहुंची । समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे एवं लता कुमारी ने … Read more
- कटिहार को मिली समर स्पेशल ट्रेनों की बड़ी सौगातकटिहार – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी राहत दी है। इस बार कटिहार रेलखंड को प्राथमिकता देते हुए आनंद विहार-जोगबनी … Read more
- विद्युत कंरट की चपेट में आने से किसान पति पत्नी की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकटिहार ग्रामीण – शनिवार को जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत चिकनी बहियार में कंरट लगने से कृषक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल व परिजनों ने जानकारी दी … Read more
- कटिहार:स्व गणना को लेकर नगर पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणमनिहारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कार्यालय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को मोबाईल एप के माध्यम से स्व गणना की तकनीकि पहलुओं से … Read more
- मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को विधायक ने किया सम्मानितफलका /कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल रही। मेडल, प्रमाण पत्र व … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में 55 छात्राओं की हुई एनीमिया की जांचमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा एक दिवसीय एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। … Read more
- दो बाईक की टक्कर में एक युवक घायलफलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। भंगहा कोऑपरेटिव गोदाम के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी … Read more
- नामांकन अभियान के तहत यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैलीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनपुर में नामांकन अभियान को लेकर यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई जो विद्यालय के पोषक क्षेत्र बड़ी मोहनपुर … Read more
- घर में सो रहे निलंबित होमगार्ड जवान की गला रेतकर हत्या,गांव में दहशत, हिरासत में आरोपीबरारी/कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के कावर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में शुक्रवार देर रात एक निलंबित होमगार्ड जवान की घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात … Read more
- मिड डे मील अनियमितता पर फिर जांच,ग्रामीणों ने जताया आक्रोशयूएमएस शिवानंदपुर में उपस्थिति से ज्यादा हाज़री बनाने का खेल 600 बच्चों की उपस्थिति पर 4 डब्बा ही एनजीओ द्वारा खाना बारसोई /कटिहार -बारसोई प्रखंड में मिड डे मील योजना की लगातार मिल रही शिकायतों … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग, सुरक्षा व समन्वय को लेकर हुई अहम चर्चाटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फतेहपुर बीओपी के सहायक कमांडेंट पवन कुमार तथा नेपाल … Read more
- टेढ़ागाछ में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में निकाली गई जागरूकता रैलीटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, बच्चे और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। यह अभियान 9 से … Read more
- किशनगंज:टेढ़ागाछ में स्व जनगणना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में स्व जनगणना अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इस दौरान … Read more
- उत्पाद विभाग ने 181.56 लीटर विदेशी शराब किया जप्त, दो गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को गलगलिया चेक पोस्ट के पास से एक लग्जरी कार से ले जाया जा रहा 181.56 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को … Read more
- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित आवास से हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर स्थित शिक्षक के आवास से चोरी की घटना की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है। प्राथमिकी शुक्रवार को उक्त विद्यालय के शिक्षक … Read more
- किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने शनिवार को सदर थाना में आवेदन देकर नाबालिग … Read more
- पुलिस ने 55 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को लौटाया,लोगो ने जताया आभारसंवाददाता/ किशनगंज बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान” के तहत किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसपी संतोष … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व समन्वय को लेकर बनी रणनीति।टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज के फतेहपुर बीओपी में एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक … Read more


























