किशनगंज /प्रतिनिधि
इग्नू के जुलाई, 2021 सत्र में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक शिक्षार्थी इग्नू के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू सेंटर – 86011 में ऑनलाइन एडमिशन करा सकते हैं।इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि जुलाई, 2021 सत्र में 11 जून से ही ऑनलाइन नामांकन प्रारम्भ है और अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
उन्होंने बताया कि मारवाड़ी कॉलेज स्थित इग्नू केन्द्र – 86011 में कला व वाणिज्य संकायों के स्नातक सामान्य, स्नातक प्रतिष्ठा और चुनिन्दा विषयों यथा हिंदी, अंग्रेज़ी, इतिहास, राजनीति शास्त्र तथा कॉमर्स में स्नातकोत्तर कार्यक्रम में ऑनलाइन एडमिशन जारी है।
डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, सहरसा अंतर्गत अन्य इग्नू केंद्रों में विज्ञान संकाय में स्नातक व कला संकाय के अन्य कई विषयों में स्नातकोत्तर कार्यक्रम सहित पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा
और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध है। आवेदक उन केंद्रों में भी ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं।
कैसे करें आवेदन :
समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि आवेदक को पहले इग्नू के एडमिशन वाले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर, रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके उपरांत बनाए गए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा। आवेदन पत्र भरते समय सारी वांछित जानकारियां देनी होगी। वांछित कागजातों की स्कैन कॉपी सबमिट करनी होगी। आवेदक इच्छित प्रोग्राम कोड और कोर्स कोड भी ध्यान से भरें। इसके बाद विहित शुल्क ऑनलाइन जमा करें। आवेदक अपना यूजर आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
एससी-एसटी कोटि में निःशुल्क ऑनलाइन एडमिशन :
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति कोटि के आवेदक केवल एनेक्सचर 1 में वर्णित विषय में निःशुल्क ऑनलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए एससी-एसटी आवेदकों को वांछित कागज़ात जमा करने होंगे। इन कागजातों की जांच मुख्यालय स्तर पर होगी। सेवारत कर्मियों व अन्य किसी संस्थान से किसी प्रकार की सुविधा प्राप्त होने की स्थिति में आवेदक को यह लाभ प्राप्त नहीं होगा। शुल्क में छूट भी मात्र एक कार्यक्रम के लिए दी जा सकती है।
शिक्षार्थी बना सकते हैं अपना डैशबोर्ड :
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मिर्ज़ा नेहाल अहमद बेग के हवाले से समन्वयक डॉ. सजल प्रसाद ने बताया कि इग्नू के नए पोर्टल पर अध्ययनरत शिक्षार्थी अपने उपयोग के लिए एक डैशबोर्ड बना सकते हैं। भविष्य में इस पोर्टल पर शिक्षार्थी अनेक सेवाओं का लाभ यथा – पता में परिवर्तन, अध्ययन केन्द्र, पाठ्यक्रम, क्षेत्रीय केन्द्र आदि में सुधार अथवा परिवर्तन तथा परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य सुगमता से कर सकते हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने … Read more


























