संक्रमित मां सहित पूरे परिवार की सेहत की चिंता के बावजूद अपनी जिम्मेदारी के निवर्हन में जुटी
टीकाकरण आया काम, संक्रमित होने के वावजूद भी नहीं आएगी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं
घर पर रहकर ही सभी हुए ठीक
किशनगंज /प्रतिनिधि
आज कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सक धूप में छांव की तरह लोगों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं। कई तो संक्रमण की चपेट में भी आए, लेकिन इसे मात देकर दोबारा अपने कर्तव्य निवर्हन के कार्य में लग गए। चिकित्सक को धरती पर ईश्वर का दूसरा रूप क्यों कहा जाता है, यह आज सभी को समझ में आ गया है। अगर संक्रमण काल में आम लोगों की तरह ये भी घर पर बैठ जाते तो मानव जीवन संकट में पड़ सकता था। ऐसे में अपने कर्तव्य और मानव जीवन की रक्षा के लिए चिकित्सक वैश्विक महामारी के दौर में मरीजों का हर कदम पर साथ दे रहे हैं।मन में दृढ़ विश्वास हो तो दुनिया में कोरोना क्या किसी बीमारी को हराया जा सकता है। इस बात को साबित किया है कि कोरोना की दूसरी लहर में एक योद्धा की तरह काम करने वाली सदर अस्पताल की 46 वर्षीय महिला चिकित्सक डॉ शबनम यास्मिन एवं उनके परिवार ने।
मजबूत इच्छाशक्ति और बुलंद हौसले से डॉ शबनम यास्मिन ने दी कोविड-19 को मात: डॉ शबनम
डॉ शबनम यास्मिन पिछले 10 वर्षो से सदर अस्पताल में अपनी सेवा दे रही हैं। पिछले वर्ष संक्रमण काल में 02 संक्रमित महिला का सुरक्षित सिजेरियन करके प्रसव करने का श्रेय भी इन्ही को प्राप्त है। कोरोना मरीजों की सेवा में लगी डॉ शबनम उनके पति एवं उनकी मां 13 मई को कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तीनों ने घबराने की बजाय धैर्य से काम लिया। अपने आवास में होम आइसोलेशन में रहते हुए बीमारी को मन पर हावी नहीं होने दिया। मजबूत इच्छाशक्ति एवं हौसला को बुलंद रखा। अंत में कोरोना को मात देने में सफल रहे। डॉ डॉ शबनम यास्मिन ने बताया कि 11 तारीख को उनके पति को कोरोना का हल्का लक्षण दिखाई दिया। दूसरे दिन जब उन्होंने अपनी जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद उनकी 75 वर्षीय माँ भी संक्रमित हो गयी। उसके बाद सभी ने खुद को होम आइसोलेट कर दवा और गरम पानी का का सेवन शुरू किया। मन में पूर्ण विश्वास था कि वैक्सीन ले चुके हैं तो जीत हासिल ही होगी। महज 10 दिनों के भीतर कोरोना को मात दी। कोरोना से लड़ाई जीतने के बाद हौसला और बढ़ गया है। अब कोरोना जैसा डर मन से निकल गया है। बस लोगों की सेवा करनी है। बताया कि संक्रमित होने के बाद मन में यही सोच को कायम रखा कि ठीक होकर फिर संक्रमितों के बीच जाकर काम करना है।
टीकाकरण आया काम, संक्रमित होने के बावजूद भी नहीं आएगी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं: डॉ यास्मीन
डॉ शबनम यस्मिन बताती हैं कि उन्होंने अपना तथा पूरे परिवार का टीकाकरण करा रखा था। यही कारण है कि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बावजूद भी परिवार में किसी को भी गंभीर स्वास्थ्य जटिलताएं नहीं आई। वे इस बात को मानती हैं कि अगर उन लोगों ने अपना टीकाकरण नहीं कराया होता तो संक्रमण से बच निकलना नामुमकिन हो सकता था। साथ ही कहती हैं कि यह कोविड टीकाकरण की देन है कि उनके परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।
पड़ोसियों तथा आम लोगों को भी टीकाकरण के लिए करती हैं जागरूक:
टीकाकरण के फायदे एवं बतौर अपनी कहानी बताकर डॉ शबनम यस्मिन अपने आस पास के लोगों, मित्रों, रिश्तेदारों तथा आमजनों से टीकाकरण कराने का अनुरोध करती हैं। वे कहती हैं कि टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है लेकिन अभी भी टीकाकरण को लेकर लोगों में भ्रांतियां है एवं लोग कुछ अफवाहों को सही मान लेते हैं। वे लोगों से अनुरोध करती हैं कि अपना टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि टीका लेकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है ना कि अफवाहों एवं भ्रांतियों के चक्कर में फंसकर। साथ ही आम लोगों से गुजारिश है कि संक्रमित होने के बाद घबराने की जरूरत नहीं है। मनोबल को कमजोर नहीं होने दें। अपील करते हुए कहा कि लोग इस समय डरने की बजाय संयम से काम लें। सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
स्वस्थ होने के साथ ही दुगुनी ताकत के साथ पुनः अपने कार्य पर लौटी:
डॉ शबनम यस्मिन को अब पता है कि यदि वह दोबारा संक्रमण की चपेट में आती हैं तो उन्हें कैसे स्वस्थ होना है और दूसरों को स्वयं का अपना उदाहरण देते हुए कैसे प्रेरित करना है। सेवा के भाव और स्वस्थ होने के बाद आत्मविश्वास से भरपूर इन्होंने सबसे महत्वपूर्ण बात यह कही कि ‘इस बीमारी से ग्रस्त होने के बाद व्यक्ति को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। अगर व्यक्ति में आत्मविश्वास और किसी भी कठिनाई से लड़ने का जज्बा हो तो वह बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीत सकता है। साथ ही कहा परिजनों का साथ इस वक्त सबसे ज्यादा जरूरी होता है, मानसिक मजबूती। इससे ही बहुत से समस्याओं का हल हो जाता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र के रामपुर मोहनपुर गांव में गुप्त … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोढ़ा प्रखंड के पवई पंचायत की … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान होरेन साह (55) पिता … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी 14 जून को चैम्बर ऑफ कॉमर्स … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी समस्याओं की सुनवाई की। सुनवाई के … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों की स्थिति, बायोमेट्रिक सत्यापन अभियान, पात्र … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार जमा पानी और गंदगी के कारण … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी । लेकिन स्थानीय … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बीरेंद्र तिवारी की मौत छत … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से भेंट … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय सभागार में एक … Read more

























