15 जून 2021,मंगलवार का राशिफल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए सारे काम पूरे हो जायेंगें। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है जिससे आप बहुत खुश हो जायेंगे। शाम तक घर में कोई छोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डीलर का काम कर रहे हैं, उनके लिये दिन फायदेमंद रहेगा। कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है।
वृष राशि :किस्मत आपके साथ रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। व्यक्तिगत समस्याएं हल हो जाएंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे, तो नतीजे आपके फेवर में आ सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, ठंडी चीजें खाने से बचें। कारोबारियों को मुनाफा होगा। वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
मिथुन राशि :आप कोई नया काम शुरू करनें की सोच सकते हैं। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। लेकिन आपकी सूझ-बूझ से समय पर पूरा कर लेगें। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी की मदद मिल सकती है। आप अपने विचारों और भावनाओं की अभिव्यक्ति बहुत अच्छी तरह कर सकेंगे। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।
कर्क राशि :आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों का सहयोग न मिलने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं। नए काम को शुरू करने में भाग्य का साथ मिलेगा, धन प्राप्ति के अच्छे योग है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को लेकर चिंतित हो सकते है, लेकिन सीनियर्स की मदद से सब ठीक हो जायेगा। सभी कार्यो में सफलता मिलेंगी, धूल मिट्टी जैसे इलाके में जाने से बचें, नही तो इससे प्रोब्लम हो सकती है।
सिंह राशि :आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में भी जा सकते हैं। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होगी आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। रूके हुए पैसे वापस मिल सकते है आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी।
कन्या राशि :आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। आप कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे, अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी- मोटी स्वास्थ्य सम्बधी समस्यायों सें छुटकारा पा सकते हैं। आपके लिए योजना बनाना मेहनत करने से भी ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। करियर में और आगे बढ़ने के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। माता के सेहत का खास ख्याल रखें।
तुला राशि :आपका दिन मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है। बेहतर होगा बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मान मिल सकता है और लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। व्यायाम करने से बढ़ते वजन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
वृश्चिक राशि :आपके पुराने रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले लें। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तों में बढ़ रही अन-बन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आएंगी। कारोबार में आ रही परेशानियां दूर होंगी।
धनु राशि :आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को कुछ उपहार दें सकते है, इससे रिश्तों में और मजबूती आएगी। माता पिता के सहयोग से आपकी, तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से लोगों में आपके प्रति मान-समान बढ़ेगा और वह आपसे प्रेरणा भी लेंगे।
मकर राशि :आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। बड़ा धन लाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। मन से किये गये परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे अपने पिता से कुछ अच्छा सीखेंगे।
कुंभ राशि :आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के नये रास्ते मिलेगे। आय के स्त्रोत बढ़ेगे। इससे आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जायेगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेंगी। लवमेट के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।
मीन राशि :आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर ले तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला अपके पक्ष में आएगा। परिवार वालों के सहयोग रुके हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के घर पर कोई मूवी देख सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सातमेरी से दिघली … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। परिजनों ने नर्सिंग … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह के … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को दोनों दिशाओं में … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हे गुप्त … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे शरण देने वाले … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने का आरोप लगाया … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की बेहतर उपज के … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक पर शराब के … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि भमरेली निवासी लखन … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ की शव मनसाही … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि दीदी नीलम आनंद … Read more


























