हिट एप्प के माध्यम से होम आइसोलेशन के मरीजों को इलाज की मिल रही बेहतर सुविधा
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण की स्थति में काफी सुधार हो रहा है इसका श्रेय टीकाकरण एवं लोगो की जागरूकता से ही संभव हो पाया है कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाव को लेकर लगाए जा रहे कोविड-19 के टीके को लेकर अभी भी लोगों के मन में थोड़ी बहुत असमंजस की स्थिति देखी जा सकती है। लोगों के भ्रम को खत्म करने और टीकाकरण को लेकर लोगों को प्रेरित करने के लिए शुरू से ही स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को मोबिलाइज किया जाता रहा है। उसके बाद से टीकाकरण को लेकर जिले में तेजी देखी गई। कोरोना की चेन खत्म करने में स्वास्थ्य विभाग हर स्तर पर लगा हुआ है। जिले में जांच से लेकर टीकाकरण अभियान को लगातार तेज किया जा रहा है। इसमें कामयाबी भी मिल रही है। दूसरी लहर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।जिले में कुल 418 व्यक्ति संक्रमित है जिसमे से 38 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है तथा 380 व्यक्ति होम आइसोलसन में है वहीं दूसरी ओर एक्टिव मरीजों की बेहतर तरीके से देखभाल में हिट एप वरदान साबित हो रहा है। जबसे हिट एप के जरिये कोरोना मरीजों की ट्रैकिंग शुरू हुई है, तब से होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों का और बेहतर तरीके से इलाज हो रहा है और वह जल्द स्वस्थ हो जा रहे हैं।हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है।
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन कहते हैं कि उनके यहां तो पहले से ही कोरोना मरीजों का बेहतर तरीके से इलाज चल रहा है। हां, हिट एप से ट्रैकिंग के बाद यह सुविधा जरूर मिली है कि मरीजों के बारे में लगातार अपडेट मिल जा रहा है। इससे यह फायदा हो रहा है कि अगर जरा सी मरीजों की हालत बिगड़ती है तो उसे तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया करा दी जाती है। इससे मरीजों को भी सहूलियत मिली है और स्वास्थ्यकर्मियों को भी। मालूम हो कि हिट एप के जरिये मरीजों की ट्रैकिंग कर ऑक्सीजन लेवल मापा जाता है। अगर ऑक्सीजन का लेवल 94 से कम रहता है तो उसे भर्ती होने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर उसे हिट एप पर अपलोड किया जाता है। जिस पर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक की नजर रहती है।
जिले में अभी 418 एक्टिव केसः
जिले में अभी कोरोना के 418 एक्टिव केस हैं। सभी की बेहतर तरीके से देखभाल हो रही है। स्वास्थ्यकर्मी मरीजों के घर-घर जाकर ऑक्सीजन लेवल जांच कर रहे हैं। साथ ही अन्य परेशानी को भी नोट किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से मरीज अपनी परेशानी भी बता रहे हैं और परेशानी का तत्काल समाधान भी किया जा रहा है। मरीजों को इससे यह फायदा मिल रहा है कि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग को न ही फोन करना पड़ रहा है और सामान्य परिस्थिति में न ही इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है।
संक्रमण को हराने में आम लोगो की अहम् भूमिका
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन कि अवधि को 08 जून तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कम हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने की स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉकडॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकलकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।
कोविड टीका का दोनों डोज अवश्य लें:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि संक्रमण से बचने के लिए टीका काफी कारगर है। टीका लगने के बाद शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है जो कोरोना संक्रमण से लड़ने में अहम भूमिका निभाती है। टीका को लेकर भ्रमित ना हो क्योंकि यह संक्रमण से बचाव के लिए ही बनाया गया है। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में कुछ ऐसे सुदूरवर्ती इलाका है जहाँ कि लोग टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच पा रहे थे। उनके लिए टीकाकरण एक्सप्रेस वाहन चलाया गया है जिले में अभी तक 113086 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 28780 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया जा चूका है तथा 45+ आयुवर्ग का टीकाकरण जारी है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मदरसा से छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के रामपुर स्थित माहद अल उलुम अल इस्लामीया दरमा मदरसा में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं के 16 वर्षीय छात्र ताहिर अहमद के लापता हो जाने … Read more
- एटीएम चोरी कर 52 हजार रुपए की निकासीसागर चंद्रा/ किशनगंज घर में साफ सफाई करने के दौरान एटीएम कार्ड चोरी कर 52 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। शहर के रूईधासा वार्ड नंबर … Read more
- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए गठित छापेमारी टीम ने मोतीबाग के समीप दौरान समय रात्री 09:00 बजे मोतीबाग के समीप एक ट्रैक्टर को … Read more
- सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/सागर चंद्रा सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह घटित घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध कारोबारी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को किया जामपुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में ढोलबज्जा के निकट … Read more
- पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूतसीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के मोबाइल … Read more
- कोढ़ा को मिला अपना डिग्री कॉलेज,शिक्षा के नए युग की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन … Read more
- लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के खिलाफ … Read more
- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्मानाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद रहकर … Read more
- शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांचमनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर प्रेमराज … Read more
- प्रखंड स्तर पर डिग्री की पढाई राज्य सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम- विधायकराजकीय डिग्री कालेज में हुआ पठन-पाठन का शुभारंभ डंडखोरा/कटिहार–विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया के भवन में नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज, डंडखोरा के पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हो गया … Read more
- सांसद ने कुरेठा रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर क्षेत्र … Read more
- कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजितकटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की … Read more
- अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानीमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन से … Read more
- कोढ़ा पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात,झपटमारी की तैयारी में एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्धसंदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवक पकड़े गएबीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई कटिहार – जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक संभावित … Read more
- इश्क, साजिश और सुपारी…एमवीआई पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति के कत्ल की पटकथा,34 दिन बाद खुला मर्डर का राजकटिहार – कटिहार रेलवे क्षेत्र से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। कहानी बिल्कुल किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। जहां प्यार ने रिश्तों का … Read more
- मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजनकटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड … Read more
- पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला,सहित तीन लोग घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला सहित … Read more
- पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर शराब किया जब्त,दो गिरफ्तारठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177•90 लीटर विदेशी शराब लोड चार पहिया वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में … Read more
- उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: किशनगंज के तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, छात्राओं के लिए सुरक्षित बस सेवा का शुभारंभसंवाददाता/ किशनगंज बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज दिघलबैंक में शैक्षणिक सत्र का लोकार्पण … Read more





















