जिले में शहरी क्षेत्र में भी कोविड टीकाकरण अब आपके द्वार अभियान का हुआ शुभारंभ
प्रतिदिन नगर परिषद के 02 वार्डो का लक्ष्य
केयर इंडिया के सौजन्य से दिया गया है 02 कोविड टीका एक्सप्रेस
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। इसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। स्वास्थ्य टीम द्वारा शहर के सभी वार्डो में जाकर लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस टीम में चिकित्सक एवं एएनएम को शामिल किया गया है|आज शुक्रवार को ज़िला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शहरी इलाकों में केयर इंडिया के मदद से कोरोना जांच व 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों को कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति परिसर से टीकाकरण रथ को जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन श्री नंदन ,डीपीएम डॉ मुनाजिम , एपिडेमियोलॉजिस्ट , केयर के प्रशनजीत प्रामाणिक ,यूनिसेफ के एजाज एहमद, डब्लू एच ओ के अमित राव सहित कई कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया कोविड-19 संक्रमण से उबरने के लिए टीकाकरण ही एक मात्र विकल्प है। कोरोना जैसी महामारी से स्थायी रूप से मुक्त होने के लिए जिले में लगातार कोरोना जांच एवं टीकाकरण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिला में विगत कुछ दिनों तक लगातार बढ़ते मामलों के बाद अब इनके आंकड़ों में कमी आ रही है।यह सुखद है और समुदाय की सहयोगिता से ही यह संभव हो सका है।उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण से बचाव में वैक्सीन की अहमियत अब किसी से छुपी हुई नहीं है। वर्त्तमान में जिले के कुल 1033249 व्यक्तियों के टीकाकरण के लक्ष्य के आलोक में 113086 व्यक्ति को टीकाकरण का पहला डोज दिया जा चुका है जिसमें 28780 व्यक्तियों ने दूसरा डोज लेकर सम्पूर्ण टीकाकरण करा लिया है।
वही 45 आयुवर्ग से ऊपर के व्यक्ति के लक्ष्य 189827 के आलोक में 67573 व्यक्ति को टिका दिया गया है ।लक्ष्य के आलोक में टीकाकरण में तेजी लाने के उद्देश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोरोना जांच, टीकाकरण के लिए जागरूकता पैदा करने को लेकर जिला मुख्यालय से 02 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के सभी शहरी क्षेत्र में जाकर लोगों की कोरोना जांच, टीकाकरण कराने का काम करेगी। इसके अलावा वाहन में माइकिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया गया है ,जिससे लोगों को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा। युद्ध स्तर पर टीकाकरण कराने को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से सजग व तत्पर है|
वार्ड स्तर पर लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की नहीं होगी जरूरत:
सिविल सर्जन, डॉ श्री नंदन ने बताया इस अभियान के तहत जिले के नगर परिषद शहरी क्षेत्र में 34 वार्डो में भ्रमणशील कार्यक्रम के तहत टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा । ताकि ससमय शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया जा सके। राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार इस तरह के अभियान का शुभारंभ किया गया है। समाज के हर तबके के लोगों को टीकाकरण कराने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। मेडिकल वाहन के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए सत्र स्थल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि, अब आसानी से अपने घर पर ही कोरोना का टीका लगवाया जा सकता है। इससे ना सिर्फ लोगों को वैक्सीन लेने में आसानी होगी बल्कि वैक्सीनेशन अभियान में भी गति आएगी। जिससे शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा भी किया जा सकता है। इस अभियान के तहत खासकर सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर चलंत वैक्सीनेशन शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। क्योंकि अभी भी कुछ वैसे भी लाभुक हैं जो किसी कारणवश टीकाकरण केंद्र पर जाने में असमर्थ हैं या कोई साधन नही है तो उनके लिए यह टीकाकरण वाहन मिल का पत्थर साबित होगा।
टीका एक्सप्रेस रथ का शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका भी देगीं साथ
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया टीकाकरण के लिए शहरी क्षेत्र के सभी वार्डो के टीकाकरण के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद से सेशन साइट की पूरी जानकारी मंगा ली गयी है कि किस दिन कहां टीकाकरण होगा। शिक्षक, आंगनबाड़ी सहायिका वहां चलंत टीका एक्सप्रेस को टीकाकरण में सहायता करेंगी । कोविड टीकाकरण की खेप भी आ चुकी है। वहीं एक दिन में शहरी क्षेत्र के दो वार्ड को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के इस कार्य में शिक्षक तथा प्रतिष्ठित लोगों को टीका लगवाएगी जो लोगों के लिए अनुसरणीय होगा। प्रत्येक गाड़ी में आपातकाल किट भी होगा, जो टीके के प्रतिकूल प्रभाव पर उपयोग में लाया जा सकेगा। इन सभी चीजों के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जन-शताब्दी 2026 परियाज कार्यक्रम को लेकर हुई महत्वपूर्ण गोष्ठी,किशनगंज गायत्री परिवार के सक्रिय परिजन हुए शामिलपूर्णिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ के दिव्य प्रांगण में शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में जन-शताब्दी 2026 परियाज कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में पूर्णिया, कटिहार, … Read more
- एसएसबी ने पैकटोला बीओपी पर ग्रामीण समन्वय बैठक आयोजित, नशा व मानव तस्करी के खिलाफ जागरूक किया।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन ‘ई’ समवाय बीओपी पैकटोला में मंगलवार को ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया … Read more
- किशनगंज: काली मंदिर प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंतीकिशनगंज के हनुमान नगर मोतीबाग स्थित काली मंदिर परिसर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने … Read more
- बस स्टैंड पर खड़ी कार अचानक हुई बेकाबू, प्रतिष्ठान से टकराई—कई घायल, एक की हालत गंभीरठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के नगर स्थित बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़ी एक कार अचानक अपने आप चलने लगी और पास के एक … Read more
- बेणुगढ़ में बैसाखी पर भव्य मेला 15 अप्रैल को, लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीदसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित ऐतिहासिक बेणुगढ़ में बैसाखी पर्व के अवसर पर 15 अप्रैल (बुधवार) को एक दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया … Read more
- किशनगंज के सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के 5 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, करोड़ो की संपत्ति का खुलासाआठ घंटे तक हुई छापेमारी में डायरी ,जमीन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज बरामद किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध … Read more
- कटिहार:मोहनपुर में सांसद का मिलन समारोह आयोजित,समस्याओं से हुए अवगतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के बड़ी मोहनपुर में पंचायत के मुखिया प्रियंका कुमारी,प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल के आवास पर सांसद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस … Read more
- चरक ऋषि की पूजा परंपरागत आस्था और उत्साह के साथ संपन्नअमदाबाद/कटिहार – अमदाबाद में चरक ऋषि की पूजा पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार धूमधाम के साथ संपन्न हुई। नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित चरक स्थल पर विधिवत प्रतिमा स्थापना के … Read more
- राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर चलाया जागरूकता अभियानबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई स्थित अग्निशमन केंद्र बारसोई में समारोह पूर्वक ‘राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस’ मंगलवार को मनाया गया। मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी शिवशंकर यादव की अगुवाई … Read more
- बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने अस्पताल जाकर नवजात शिशु की स्वास्थ्य की ली जानकारीचिकित्सकों को शिशु की बेहतर चिकित्सा व देखरेख के दिये निर्देश कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ ने मंगलवार को समिति के अध्यक्ष राजेश … Read more
- बारसोई को मिलेगा नया अनुमंडल कृषि कार्यालय,निर्माण स्थल पर पेड़ों की कटाई शुरूविभागीय स्वीकृति के बाद कार्रवाई, 7 के बदले 21 पेड़ लगाने का पर्यावरणीय निर्देश बारसोई /कटिहार – बारसोई में विकास की एक नई परियोजना साकार होने की दिशा में ठोस … Read more
- अम्बेडकर जयंती पर गूँजी दिव्यांगों के हक की आवाज़कटिहार – भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर मिर्चाईबाड़ी स्थित अम्बेडकर चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘कोशी क्षेत्रीय विकलांग … Read more
- मनसाही में संविधान निर्माता की मनाई गई 135 वीं जयंतीमनसाही/कटिहार – हर साल की तरह इस साल भी प्रखंड मुख्यालय मनसाही में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस … Read more
- छिनतई का विरोध किया तो युवक को मारी गोली, कारवाई में जुटी पुलिसगौरीपुर बांध पर लूट का विरोध पड़ा भारी,हालत गंभीर कटिहार – जिला के रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध पर सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई। जब … Read more
- सांसद ने स्विच ऑन कर हाईमास्ट एलईडी लाइट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात कुशहा मोहनपुर गांव में जामा मस्जिद के निकट सफीक आलम के घर के सामने सार्वजनिक स्थल पर सांसद तारिक … Read more
- भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गईबरारी /कटिहार – मंगलवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा के आवासीय कार्यालय में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग … Read more
- कटिहार:बहरखाल में कटाव रोधक कार्य शुरू होने से कटाव का खतरा हुआ कम सालमारी /कटिहार – ग्राम पंचायत सालमारी के महानंदा नदी में कटाव रोकने के लिए एंव तटबंध की सुरक्षा के लिए बहरखाल गांव के पास नदी किनारे स्पर्श संख्या 15, 22, … Read more
- मीनापुर भर्री में आग की चपेट में आने से 10 परिवार का घर जलकर राख सालमारी/कटिहार – बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत उनासो पचगाछी के वार्ड दो मीनापुर भर्री टोला गांव में सोमवार के देर रात में आग लगने से 10 परिवार का 10 … Read more
- नीतीश-पुत्र निशांत भी राहुल की राह पर !•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••नीतीश-पुत्र निशांत को पूरी जदयू 15 अप्रैल को बिहार में शपथ लेने वाली नई सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए मनाने में जुटी हुई है और … Read more
- सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुना गया विधायक दल का नेता,कल लेंगे शपथसम्राट चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।बैठक में विजय कुमार सिन्हा द्वारा उनके … Read more
- ठाकुरगंज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंतीमंगलवार को ठाकुरगंज नगर स्थित नेताजी सुभाष मार्केट परिसर में अंबेडकर विचार मंच, ठाकुरगंज द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर … Read more






























