जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष नियमित रूप से बैठक करें।
अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इसका सतत् अनुश्रवण करें।
• सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करें।
• सभी थानों में महिला पुलिस पदाधिकारी / महिला पुलिस की पदस्थापना निश्चित रूप से हो, इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और उनकी शिकायतों का समाधान भी सहज ढंग से हो सकेगा।
पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल ने विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी।वहीं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार ने पिछली बैठकों में दिये गये निर्देशों के अनुपालन से
संबंधित एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री जे०एस० गंगवार ने विशेष शाखा के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि जमीन से संबंधित आपसी विवाद को खत्म करने के लिए महीने में एक बार जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, 15 दिनों में एक बार एस०डी०ओ० और एस०डी०पी०ओ० तथा सप्ताह में एक दिन अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष नियमित रूप से बैठक करें शनिवार को चौकीदार परेड हो, ताकि वे गांव से जुड़ी समस्याओं की जानकारी थाने को दे सकें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्पीडी ट्रायल में तेजी लाकर सजा की दर को बढ़ायी जाए। इंवेस्टीगेशन के कार्य को बेहतर तरीके से अंजाम दें ताकि अपराधियों को सख्त सजा दिलायी जा सके अपराध का विश्लेषण जिला, अनुमंडल एवं थानावार करते रहें ताकि विधि-व्यवस्था हर हाल में मेंटेन रहे अपराध अनुसंधान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इसका सतत् अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद देशी शराब एवं ताड़ी के उत्पादन तथा बिक्री से पारंपरिक रूप से जुड़े परिवारों, अत्यंत निर्धन परिवारों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के अत्यंत निर्धन परिवारों, अन्य समुदाय के अत्यंत निर्धनपरिवारों को सतत् जीविकोपार्जन योजना का लाभ दिलायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को और सुदृढ़ करें।
सीएम ने कहा सभी थानों मेंनियमित रूप से रात्रि गश्ती को सुनिश्चित करें। सभी थाना में महिला पुलिस पदाधिकारी / महिला पुलिस की पदस्थापना निश्चित रूप से हो इससे थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और उनकी शिकायतों का समाधान भी सहज ढंग से हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गड़बड़ी करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करें।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक श्री एस०के० सिंघल, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, अपर मुख्य सचिव गृह श्री चैतन्य प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा श्री जे०एस० गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी जुड़े थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मदरसा से छात्र लापता, पुलिस तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के रामपुर स्थित माहद अल उलुम अल इस्लामीया दरमा मदरसा में पढ़ाई करने वाले कक्षा 8 वीं के 16 वर्षीय छात्र ताहिर अहमद के लापता हो … Read more
- एटीएम चोरी कर 52 हजार रुपए की निकासीसागर चंद्रा/ किशनगंज घर में साफ सफाई करने के दौरान एटीएम कार्ड चोरी कर 52 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला सामने आया है। शहर के रूईधासा वार्ड … Read more
- अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए गठित छापेमारी टीम ने मोतीबाग के समीप दौरान समय रात्री 09:00 बजे मोतीबाग के समीप एक ट्रैक्टर … Read more
- सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/सागर चंद्रा सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह घटित घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध कारोबारी की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच 27 को किया जामपुलिस ने समझा बुझा कर सड़क जाम खुलवाया मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज-अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 में ढोलबज्जा के … Read more
- पाकिस्तान कनेक्शन के शक में दो गिरफ्तार, विदेशी नंबरों और संदिग्ध नेटवर्क से मिले डिजिटल सबूतसीतामढ़ी:सीतामढ़ी जिले के गाढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में दोनों के … Read more
- कोढ़ा को मिला अपना डिग्री कॉलेज,शिक्षा के नए युग की शुरुआत जनप्रतिनिधियों ने किया उदघाटनकोढा /कटिहार-कोढ़ा प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजकीय डिग्री महाविद्यालय, कोढ़ा का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश … Read more
- लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग को किया जामहसनगंज /कटिहार – प्रखंड में लचर विद्युत आपूर्ति से नराज ग्रामीणों ने भसना सपनी मुख्य मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया तथा टायर जलाकर बिजली विभाग के … Read more
- नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान,33,500 वसूला गया जुर्मानाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर आयुक्त स्वयं मौके पर मौजूद … Read more
- शिविर लगाकर की गई 40 गर्भवती महिलाओं की जांचमनसाही/कटिहार -प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शिविर लगाकर 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह डॉक्टर … Read more
- प्रखंड स्तर पर डिग्री की पढाई राज्य सरकार के दूरगामी सोच का परिणाम- विधायकराजकीय डिग्री कालेज में हुआ पठन-पाठन का शुभारंभ डंडखोरा/कटिहार–विभागीय निर्देशानुसार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सौरिया के भवन में नवसृजित राजकीय डिग्री कालेज, डंडखोरा के पठन-पाठन कार्य का शुभारंभ हो … Read more
- सांसद ने कुरेठा रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट का किया उद्घाटनमनसाही/कटिहार – सांसद तारिक अनवर कुरेठा पंचायत के कुरेठा स्टेशन का भ्रमण किया और कुरेठा पंचायत भवन में हाई मास्ट एलईडी लाईट का उद्घाटन किया। सांसद के दौरे को लेकर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में डीआरयूसीसी की 89वीं बैठक आयोजितकटिहार – कटिहार रेल मंडल को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 89वीं मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति … Read more
- अंडरपास रेल पुल में जमा पानी राहगीर को हो रही हैं परेशानीमनसाही/कटिहार – कटिहार – तेजनारायणपुर रेलखंड अंतर्गत अंडर पास पुल में जमा पानी रहने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मालूम हो कि कटिहार जंक्शन … Read more
- कोढ़ा पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात,झपटमारी की तैयारी में एक युवक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्धसंदिग्ध हालत में घूम रहे दो युवक पकड़े गएबीएनएसएस धारा 128 के तहत कार्रवाई कटिहार – जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक … Read more
- इश्क, साजिश और सुपारी…एमवीआई पत्नी ने प्रेमी संग लिखी पति के कत्ल की पटकथा,34 दिन बाद खुला मर्डर का राजकटिहार – कटिहार रेलवे क्षेत्र से सामने आई सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। कहानी बिल्कुल किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म जैसी है। जहां प्यार ने रिश्तों … Read more
- मुफ्त चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजनकटिहार – जिला स्वास्थ्य समिति एवं ड्रीमी होम एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से शहर के आदिवासी टोला आफिसर कॉलोनी में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें … Read more
- पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, गर्भवती महिला,सहित तीन लोग घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। खगड़ा तीन नंबर गुमटी के समीप घटित घटना में एक गर्भवती महिला … Read more
- पाठामारी पुलिस ने 177.90 लीटर शराब किया जब्त,दो गिरफ्तारठाकुरगंज/ किशनगंज/मो मुर्तुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई नेशनल फ्यूल सेंटर के समीप पाठामारी पुलिस ने 177•90 लीटर विदेशी शराब लोड चार पहिया वाहन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने … Read more
- उच्च शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम: किशनगंज के तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज, छात्राओं के लिए सुरक्षित बस सेवा का शुभारंभसंवाददाता/ किशनगंज बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा जिला शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम राजकीय डिग्री कॉलेज दिघलबैंक में शैक्षणिक सत्र का … Read more
- अग्रवाल समाज की बैठक में सामाजिक कुरीतियों पर मंथन,नई कार्यकारिणी का गठनकटिहार – स्थानीय अग्रसेन भवन में कटिहार अग्रवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों सहित लगभग 200 लोगों ने भाग … Read more





















