शुक्रवार ,4 जून 2021,तिथि :दशमी , विक्रम संवत :2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि :आज आपका मन लेखन कार्यों में रहेगा, आप कुछ ऐसा लिख सकते है, जिससे लोग आपकी काफी तारीफ कर सकते हैं। ऑफिस में किसी काम के लिये आपको पुरस्कार मिल सकता है। छात्र आज पढ़ाई के लिये पूरे मन से मेहनत करेंगे। पैसों के लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी के साथ तकरार की स्थिति बन सकती है। अपनी राय दूसरों के सामने रखें, लेकिन दूसरों की राय को भी महत्व जरूर दें, इससे स्थिति ठीक रहेगी। सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।
वृष राशि :आज आपका दिन शानदार रहेगा। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं। आप किसी नए व्यपार को शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं । परिवार में सबके साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। स्टूडेंट्स अपना प्रोजेक्ट पूरा करने के लिये किसी मित्र से सहयोग मांग सकते हैं। ऑफिस में स्थिति ठीक बनी रहेगी ,आप अपना काम कम समय में पूरा कर लेंगे। आप सामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। किसी कार्य में संतान का सहयोग आपको मिलेगा, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
मिथुन राशि :आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपको किसी नजदीकी दोस्त से मदद मिलेगी। नव-विवाहितों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। छात्र किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ,उसमें आपको सफलता भी जरूर मिलेगी। अगर आप जॉब करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। आप किसी अच्छी जगह पर अप्लाई कर सकते हैं। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। आपको संतान से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि :आज मेहनत से किये हुए काम पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपको काफी राहत मिल सकती है, लेकिन आपको समय के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए । किसी कार्य में अधिक समय लगाने से दूसरे काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी से मदद मांगने में ना हिचकें। सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाये रखना चाहिए । मित्रों के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
सिंह राशि :आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।आपको धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। ज्वैलरी का व्यापार कर रहे लोगों को फायदा होगा। करियर के मामले में गुरु से पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी नये कोर्स की ज्वॉइनिंग के बारे में सोच सकते हैं। माता-पिता आपके हर कदम पर साथ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। करियर में सफलता हासिल होगी।
कन्या राशि :आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सारे काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। अपने भविष्य के लिए कोई योजना बना सकते हैं। काम के प्रति सोच-विचार में दोस्तों का भी सहयोग मिल सकता है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के बिजनेसमैन कुछ बड़े लोगों से मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। छोटे बच्चे अपने दोस्तों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं।घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
तुला राशि :आज आपका दिन बेहतर रहेगा।करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां ले सकते हैं , हालांकि उनको पूरा करने की भी आप पूरी कोशिश करेंगे। छात्रों को किसी काम में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं , कॉलेज स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिये टीचर्स से सलाह ले सकते हैं। परिवार में आपको माता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आप किसी जरूरी सामान की खरीददारी कर सकते हैं। इस राशि के विवाहित अपने साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल बिता सकते हैं। आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि :आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कम्प्यूटर से जुड़े लोगों के लिये दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है।आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑर्डर मिल सकता है।छात्रों को अपनी किसी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार मिल सकता है।पड़ोसी आपके शुभ कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापारी किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।कुछ लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आपका दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप घरेलू चीजों को खरीदने के लिये मार्केट जा सकते हैं। आपके बच्चे आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। महिलाओं के लिये दिन बेहतरीन रहेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं।माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं, तो आप सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।कानूनी मामलों में सही सलाह के लिये किसी अनुभवी की राय लें।इस राशि के विवाहित अपने साथी के साथ घर पर ही अच्छा डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।
मकर राशि :आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में किसी से भी व्यर्थ की बात करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल रखना चाहिए, इससे आपका काम बिगड़ सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार से सलाह जरूर ले लें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन ठीक रहेगा। बुजुर्ग किसी पास के मंदिर मे जाकर भगवान के दर्शन कर सकते हैं। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने की सोच रहे हैं, तो दोस्त की मदद से कर सकते हैं।आज आपके सभी काम सही ढंग से पूरा होगा।
कुंभ राशि :आज किसी व्यक्ति से आपकी उम्मीदें बढ़ी हुई रहेंगी, लेकिन आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।कि सी से भी ज्यादा उम्मीदें लगाकर ना रखें। साथ ही जो भी काम करें, अपने दम पर करें।किसी से मदद लेना आपको भारी पड़ सकता है। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा।आपका पढ़ाई में मन लगेगा। आप किसी स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।सा थ ही दवाईयां समय पर लेनी चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।
मीन राशि :आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। आपका काम कम समय में पूरा हो जाएगा। आपका काम दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी तारीफ करेंगे। परिवार में सब लोग आपके पक्ष में रहेंगे। आप किसी रिश्तेदार के यहां छोटी सी पार्टी में जा सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी में सब कुछ अच्छा रहेगा। बिजनेस में लिये गये फैसले कारगर साबित होंगे। आपके व्यवहार की तारीफ होगी।हर तरह से स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- समस्तीपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन,मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधितसमस्तीपुर: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को समस्तीपुर में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित … Read more
- नगर पंचायत ठाकुरगंज की सशक्त स्थायी समिति के लिए चुनाव संपन्न, दुर्गा गुप्ता, देवाशीष विश्वास और रूपावती देवी निर्वाचितकुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार नगर पंचायत ठाकुरगंज में सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यीय पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया … Read more
- अवैध लॉटरी टिकट के साथ युवक गिरफ्तार,पान दुकान की आड़ में करता था अवैध कारोबारकिशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर धरमगंज चौक स्थित पान दुकान में छापामारी कर अवैध लॉटरी टिकट के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धरमगंज … Read more
- अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक को 2.5 साल कारावास की सजान्यायालय ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया सागर चंद्रा/किशनगंज अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 2.5 वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ … Read more
- 6 लीटर विदेशी शराब के साथ डिलीवरी बॉय गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना पुलिस ने सुभाषपल्ली चौक के निकट छापेमारी कर 6.095 लीटर विदेशी शराब के साथ एक डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के उत्तरपाली … Read more
- कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ चुनाव, फारबिसगंज नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति में तीनों निवर्तमान सदस्य पुनः निर्वाचितसंवाददाता: बिपुल विश्वास नगर परिषद फारबिसगंज की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शनिवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाची … Read more
- विधायक गोपाल अग्रवाल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा,जनता से किया सीधा संवादसंवाददाता:प्रदीप कुमार शर्मा ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के टप्पू एवं ठाकुरगंज प्रखंड के बंदरझूला गांव का दौरा कर नदी कटाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों … Read more
- मुख्य बाजार में कंटेनर में लगी आग से अफरा तफरी, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबूकंटेनर में फ्लिपकार्ड कंपनी का सामान था लोड लाखो रुपए का सामान हुआ बरामद सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के सौदागरपट्टी रोड में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, … Read more
- पति के निधन के बाद एसबीआई ने पत्नी को दी 10 लाख रुपये की सहायता राशिकिशनगंज/सागर चंद्रा शिक्षक के मरणोपरांत उनकी पत्नी को भारतीय स्टेट बैंक पश्चिमपाली शाखा के द्वारा 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, पुलिस तलाश में जुटीकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत 28 मई की शाम वह घर से घूमने के लिए निकली … Read more
- छत्तरगाछ हाट की बदहाली दूर करने की कवायद तेज, सीओ और मनरेगा टीम ने किया संयुक्त निरीक्षणपोठिया/किशनगंज/राज कुमार जिले के ऐतिहासिक व सबसे अधिक राजस्व देने वाली और व्यस्त छत्तरगाछ हाट की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। डीडीसी किशनगंज के निर्देश … Read more
- लोकप्रिय शिक्षक शाहिद हुसैन को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी गई सम्मानपूर्ण विदाईसहकर्मियों ने कहा, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल हैं शाहिद हुसैन पोठिया/किशनगंज/राज कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुल्हारा में शनिवार को एक भावुक और गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया … Read more
- विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई पर विशेष:सावधान – तंबाकू सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक, धीमा जहर को कहें नाआईए तम्बाकूमुक्त समाज बनाने का संकल्प लें – राजेश कुमार सिंह कटिहार – तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह उपभोग करनेवाले के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।यह एक धीमा जहर … Read more
- जनता दरबार का आयोजन,आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटारामनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। पुराने मामलों पर सुनवाई की गयी। नया मामला दर्ज किया गया। शनिवार को मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित … Read more
- बिहार एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कोढ़ा गैंग से लूटे गए ₹4.60 लाख बरामदकोढा /कटिहार-बिहार में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ और कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कोढ़ा गैंग के खिलाफ … Read more
- विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सनकटिहार- नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक में सत्र- 2026-28 की नई कार्यसमिति की कॉ- आप्सन के लिए विधान पार्षद … Read more
- ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद मोबाइल लौटाया गया वापसलोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान कोढा /कटिहार- जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। इस अभियान … Read more
- भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक निशा का पार्टी ने किया अभिनंदनभाजपा के प्रदेश मंत्री बनने पर सीमा झा का स्वागत कटिहार – भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बिहार भाजपा प्रदेश कमेटी के घोषणा होने पर कटिहार जिला … Read more
- बॉयफ्रेंड के लिए बेटी ने ठुकराया परिवार, माता-पिता ने जीवित बेटी का कर दिया श्राद्धप्यार में अंधी हुई बेटी तो जीते जी घर वालों ने किया श्राद्ध कर्म श्रवण शर्मा /कोढ़ा /कटिहार – जिस बेटी को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसने बॉयफ्रेंड के चक्कर में माता-पिता … Read more
- रानीपतरा सिंघिया में सहयोग शिविर को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की बैठकमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौड़िया पंचायत के पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 2 जून को सहयोग … Read more
- शांतिपूर्वक संपन्न हुआ नगर निगम सशक्त स्थायी समितियों का चुनावमहापौर की ओर से मनोनीत सातों सदस्य का चुनाव में हुआ हार सभी नये चेहरे हुए विजयी कटिहार – नगर निगम के सात सशक्त स्थायी समितियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण और पारदर्शी … Read more
- तेल कुप्पा धार में डूब कर अधेड़ की मौतपरिजन रो-रोकर बेहालकदवा/कटिहार–कदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत भोगांव पंचायत के बैदा गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर … Read more
























