तिथि पूर्णिमा 16.45.35 बजे तक ,दिन बुधवार ,दिनांक 26 मई 2021 ,शक सम्वत 1943 प्लव,विक्रम सम्वत 2078
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रात्रि के समय आज आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है, जिससे आपको थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिनको देखकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है और आपके शत्रुओ की संख्या बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता रखनी होगी, तभी आप अपने कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृष : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। यदि लंबे समय से आपके कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं, तो आज आप उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज परिवारजनों के साथ हंसी मजाक मे पूरा दिन व्यतीत करेंगे, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर के समय आज आपको अपने व्यापार से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने पिता जी के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी आप अपने बिजनेस की योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यकता की पूर्ति करेंगे, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है। सायंकाल के समय आज किसी महान पुरुष के दर्शन से आज आप का मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा।
कर्क : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। आज आपको अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योंकि भावुकता में लिए गया निर्णय बाद में परेशानी दे सकता है। व्यवसाय की योजनाओं को आज गति मिलेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपकी राज्य व पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी जरूरतमंद मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।
सिंह :आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। संतान के प्रति दायित्वों की आज पूर्ति होगी। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी आज दूर होगी। राजनीति क्षेत्र में आज आशातीत सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके जन समर्थन में भी बढ़ोतरी होगी। सायंकाल का समय आप अपने प्रियजनों के साथ व्यतीत करेंगे। आज आपकी सेहत नरम-गरम रह सकती है, इसलिए बाहर के खाने-पीने से दूर रहें। व्यवसाय में आज आपके लिए उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपके लंबे समय से कुछ कार्य रुके हुए हैं, तो वह आपके भाई की मदद से आज पूरे होंगे।
कन्या : आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ नई-नई तकनीकों का प्रयोग करना चाहते हैं, तो आज कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य में आज आपका मन लगेगा। घर गृहस्ती में यदि कोई समस्या पैर पसारे हुए थी, तो उसका आज का समाधान हो सकता है। व्यवसाय में आज किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों की मदद की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
तुला : आज का दिन आपके लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि लेकर आएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण करना होगा, नहीं तो वह आपका नुकसान करवा सकती है, इसलिए यदि आज किसी अधिकारी से कहासुनी होती है, तो आप अपने क्रोध पर काबू रखें। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य दोनों पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होगा। संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाओं पर आज विचार विमर्श कर सकते है।
वृश्चिक :आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपके लिए चारों ओर से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आज आप उन्हीं कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, जिनसे आपको भरपूर लाभ हो। यदि आज आप कोई दुकान व मकान खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपके धन सम्मान और यश कीर्ति में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सायंकाल के समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति भी उत्पन्न होती है, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, नहीं तो आप के सभी कार्य बिगड़ सकते हैं।
धनु :आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता व भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आज किसकी प्रिय जन को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना कम है। कोट कचहरी से संबंधित यदि कोई मामला चल रहा है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है। आज आपके सांसारिक सुख के साधनों मे वृद्धि होगा और आप अपने जीवन साथी को भी कुछ उपहार दे सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में नियंत्रण बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर : आज का दिन आपके लिए व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा। व्यवसाय में यदि परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसमें आज आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपके परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको भरपूर लाभ हो सकता है।
कुंभ : आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टदायक रहेगा। आज आपको कुछ शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप तुरंत डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से राय अवश्य लें, नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु परेशान रहेंगे और वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
मीन : आज के दिन आपका दांपत्य जीवन आनंद दायक बीतेगा। आज आप पास व दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन आज आपकी किसी प्रिय वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय में तरक्की होने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने घर परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। अधूरे कार्यों को पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन गिरफ्तार कर … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी पाली की … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने वाले लोगों पर अब … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर नामांकित लाभुकों को चावल,दाल … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 20 फरवरी तक … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर कुमार के नाम से … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि.पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान … Read more
- कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज सेकुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव की अध्यक्षता में वार्षिक … Read more
- चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोर धरायेबारसोई/कटिहार-थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढने से आमजनों में चिता देखी जा रही है।बीते दिनों रघुनाथपुर गांव से हुई मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चोरी हुए … Read more
- कटिहार:नया हाट में आग लगने से 500 से अधिक दुकानें जलकर राखकरोड़ों की क्षति का अनुमान कुरसेला /कटिहार /प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला नया हाट में रविवार की देर शाम अचानक एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप … Read more
- कटिहार:महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया । यह आयोजन महापौर के कार्यालय कक्ष में किया गया! महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार में विभिन्न वार्डों से आये … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र में सुखा राशन का हुआ वितरणमनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना मनसाही के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुखा राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 44 के सेविका अरुणा कुमारी ने पोषक क्षेत्र के लाभुक … Read more

























