साध्वी श्री डॉक्टर पीयूष प्रभा ने महा तपस्वी परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के 48वें दीक्षा दिवस पर श्रद्धासिक्त अभिवंदना की अभिव्यक्ति की और श्रावक समाज को उनके द्वारा प्रदत्त हर एक इंगित को जीवन मे आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
किशनगंज /संवादाता
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद किशनगंज द्वारा ‘युवा दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अपनी शाखा परिषदों के माध्यम से आचार्य प्रवर के जन्मोत्सव को एक विशेष दिवस ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाती है। जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष की 350 शाखा परिषदें एकरूपता के साथ कार्य कर अपने आराध्य को अपनी भावनाएं समर्पित करती है। इस वर्ष अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा निर्देशित संकल्पों के कल्पवृक्ष के रूप में त्याग और संकल्प निर्दिष्ट किए गए हैं।
जिसके अंतर्गत तेयुप किशनगंज द्वारा कोरोना एंवम् लाकडाउन की विषम परिस्थितियों में भी आचार्य प्रवर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एंवम् आध्यात्मिकता पूर्वक मनाया गया।इस मौके पर साध्वी श्री डॉक्टर पीयूष प्रभा ने महा तपस्वी परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के 48वें दीक्षा दिवस पर श्रद्धासिक्त अभिवंदना की अभिव्यक्ति की और श्रावक समाज को उनके द्वारा प्रदत्त हर एक इंगित को जीवन मे आत्मसात करने की प्रेरणा दी।नेपाल बिहार तेरापंथ सभाध्यक्ष डॉ राजकरण दफ्तरी ने कोरोना काल मे भी “युवा दिवस” कार्यक्रम के सफलतम आयोजन के लिए परिषद को बधाई देते हुए कहा कि आचार्य श्री महाश्रमणजी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम सफल हो सका है।उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का सफलता से सम्पन्न होना एक बड़ी उपलब्धि है।
वहीं स्थानीय परिषद अध्यक्ष अनिल लूणिया ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा शक्ति ने इस अवसर पर सैकड़ों त्याग और संकल्प के प्रत्याख्यान किये गये । युवा दिवस के उपलक्ष में त्याग और संकल्प के आह्वान के साथ ही संपूर्ण धर्मसंघ में अपने आराध्य को त्यागमय भेंट देने की होड़ लग गई।जिसमें एक त्याग से लेकर 48 त्याग तक के संकल्प लिए गए। परिषद के सदस्यों एंवम् सम्पूर्ण समाज ने 25 से अधिक संकल्प किये। गौरतलब है कि तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी भारत एवं नेपाल में 50,000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा के माध्यम से लाखों लोगों को नशा मुक्त बना चुके हैं। आचार्य श्री महाश्रमण का जीवन अध्यात्मनिष्ठा, संघनिष्ठा, राष्ट्रनिष्ठा का अभूतपूर्व समन्वय है। आचार्य महाश्रमण आत्म कल्याण के साथ-साथ मानव कल्याण के लिए भी समर्पित भाव से लोगों का उत्थान करने के लिए समर्पित है। अपने आचार्य के इंगित अनुसार चलने वाली युवा शक्ति संपूर्ण देश भर में धार्मिक एंवम् सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में प्रशंसनीय योगदान दे रही है। बताते चलें कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के सदस्य कोरोना की विषम परिस्थिति में देशभर में अब तक 40,000 से अधिक यूनिट रक्त एवं 2,000 से अधिक यूनिट प्लाज्मा जरूरतमंदों को दान कर चुके हैं। रक्तदान के क्षेत्र अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नाम सर्वाधिक रक्तदान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अनेकों कीर्तिमान दर्ज है। इस महनीय सेवा के लिए देश के अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया जाता है।
इसके अतिरिक्त संपूर्ण भारत वर्ष में 60 आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से उचित मूल्य पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। आपदा के समय तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए तेरापंथ टास्क फोर्स सदैव तत्पर रहती है वहीं नेत्रदान की टीम किसी के निधन होने पर त्वरित नेत्रदान करवा कर लोगों के जीवन में रोशनी भरने का काम कर रही है। जैन संस्कार विधि, व्यक्तित्व विकास कार्यशालाएं, कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग, युवा वाहिनी जैसे अनेक उपक्रमों के माध्यम से समाज राष्ट्र के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान कर रही है।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 … Read more


























