पूर्णिया /संवादाता
गांव में भारी पुलिस बल किया गया तैनात
पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी
100 से 150 लोगो की भीड़ ने गांव में लगाया था आग ।
घटना के बाद गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा
पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल में बीते बुधवार की रात को हुए महादलित सेवानिवृत्त चौकीदार नेवालाल की हत्या एवं आगजनी मारपीट मामले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है और दोषियों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया गया है ।इस घटना में मृत चौकीदार नेवलाल के आश्रितों सहित अन्य पीड़ित परिवारों को सहायता राशि जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किया गया है ।
जिला पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 19 मई को बायसी अंचल अंतर्गत मौजा सतीभाग खेसरा 1397 जो बिहार सरकार आम किस्म रास्ता का जमीन है उस पर बसे 13 घरों में 100-150 व्यक्तियों द्वारा टोले को घेर कर गाली-गलौज एवं मार-पीट किया गया तथा घरों में आग लगा दी गयी। उक्त घटना में सेवानिवृत्त चौकीदार श्री नेवालाल राय की मृत्यु हो गयी।
दिनांक 20.05.2021 को घटित घटना के आलोक में बायसी थाना में 03 प्राथमिकी क्रमशः 146 147 एवं 148 / 2021 दायर की गयी है तथा 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।साथ ही सभी 13 पीड़ित परिवारों को सूखा राशन एवं पॉलिथीन की आपूर्ति करते हुए अनुग्रह अनुदान (प्रति परिवार 9800/- रूपया) उपलब्ध कराया गया है।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत् दर्ज किये गये प्राथमिकी में अंकित सभी व्यक्तियों को प्रति व्यक्ति 2.00 लाख का 25% अर्थात् 50,000/- (पचास हजार रूपये की दर से प्रथम किस्त के रूप में उन्हें है।
मुआवजा की राशि उपलब्ध करायी गयी ।
जिला पदाधिकारी राहुल कुमार द्वारा बताया गया कि प्राथमिकी दर्ज होने के उपरान्त उक्त अधिनियम के तहत् मृतक सेवानिवृत्त चौकीदार श्री नेवालाल राय के आश्रित को 8.25 लाख का 50% अर्थात् मोo 4,12,500/- (चार लाख बारह हजार पाँच सौ ) रूपये मुआवजा की राशि प्रथम किस्त के रूप में भुगतान हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा चार्जशीट दाखिल हो जाने के पश्चात उनके आश्रित को द्वितीय किस्त की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी।
वहीं सभी पीड़ित व्यक्तियों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी योग्य लाभुक पेंशनयोजना से आच्छादित हैं तथा जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें आवास योजना सेलाभान्वित करने की कार्रवाई की जा रही है। सभी पीड़ित परिवारों के बीच NFSA/PMGKAY के
तहत् मई 2021 का मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है तथा उन सभी के स्वास्थ्य जाँच/ईलाज हेतु
मेडिकल कैम्प भी लगाया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बिहार महादलित विकास योजना अन्तर्गत रैयती भूमि की क्रय नीति 2010 के तहत् प्रति परिवार 03 डीसमल की दर से कुल 46 परिवारों को बायसी अंचल अन्तर्गत मौजा सोतीभाग, थाना संख्या 320, खाता संख्या-73, खेसरा संख्या 1278 में वास जमीन उपलब्ध कराया गया था। उक्त वास भूमि में प्रभावित 13 परिवारों में से 07 परिवार शामिल है। शेष 06 परिवार को वास हेतु जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने बताया कि उक्त घटना क्रम में एक बच्चे की गुमशुदगी की सूचना प्राप्त हुई थी परन्तु पुलिस जाँच के क्रम में बच्चा अपने अभिभावक के पास सुरक्षित पाया गया। घटना स्थल पर किसी भी प्रकार की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इस हेतु दण्डाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के द्वारा कैम्प किया जा रहा है।डीएम द्वारा बताया गया कि Social Media पर एक समुदाय विशेष के लोगों के संदर्भ में यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि घटना के आरोपी कहीं बाहर से आये थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज को रविवार के दिन गिरफ्तार कर लिया है. सुखानी पुलिस ने यह … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा में 8713 व दूसरी पाली की परीक्षा में 8709 परीक्षार्थी शामिल होंगे। … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला शनिवार की शाम … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी की उक्त व्यक्ति अपने घर में नशे … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा अर्चना की जाएगी। इस दिन … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के घूमने वाले लोगों पर अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि चारघरिया चेक पोस्ट … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान केंद्र पर नामांकित लाभुकों को चावल,दाल तथा सोयाबीन व अन्य खाद्य पदार्थ … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा। समिट के साथ ‘इंडिया AI … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह डाक सुबीर कुमार के नाम से तय की गई।वही डे मार्केट मछली … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे फाटक तक बने नए ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से खड़े होने … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि.पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिचारी प्रवर, सभी अंचल … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। युवक की पहचान पूर्णिया जिले के बंगाली टोला निवासी … Read more
- कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज सेकुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन सिंह यादव की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 के सफल … Read more

























