- जिले के विभिन्न प्रखंडों में केयर इंडिया की टीम के सहयोग से प्रखंड के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से दी गई यह ट्रेनिंग
- विभाग द्वारा जारी एप से जाना जाएगा संक्रमित मरीजों का हाल, दी जाएगी जरूरी सलाह
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में होम आइसोलेट कोविड-19 संक्रमित मरीजों की अब विभाग द्वारा जारी एप के माध्यम से ट्रेकिंग जाएगी और उनका स्वास्थ्य का हाल जाना जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी । इसको लेकर विभाग द्वारा हिट (होम आइसोलेशन ट्रेकिंग) एप जारी किया गया है। जिसके सफल संचालन को लेकर मंगलवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, केयर के प्रखंड प्रबंधक, आई सी टी समन्वयक को एक दिवसीय वर्चुअल माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण केयर इंडिया के देवाशीष घोष एवं प्रशनजीत प्रमानिम द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया । जिसमें उक्त एप का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए प्रशिक्षण में मौजूद सभी एएनएम को विस्तृत जानकारी दी जाएगी । ताकि एएनएम एप का बेहतर तरीके से संचालन कर सकें और मरीजों की ट्रेकिंग का कार्य सफलतापूर्वक हो सके । यह प्रशिक्षण जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर जिला सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन द्वारा जारी निर्देशानुसार दिया गया है।
- सभी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रशिक्षण एवं एप लागू कराना सुनिश्चित करने का दिया गया है निर्देश :-
जिला सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जिसमें सभी को अपने-अपने प्रखंड में प्रशिक्षण का आयोजन कर एएनएम को प्रशिक्षित करने एवं एप की सुविधा लागू कराना सुनिश्चित करने को कहा गया है। ताकि होम आइसोलेट संक्रमित मरीजों की बेहतर तरीके से ट्रेकिंग हो सके । - जिले के विभिन्न प्रखंडों में दिया गया प्रशिक्षण :-
केयर इंडिया के डीटीओ-ऑन देवाशीष घोष ने बताया, यह प्रशिक्षण जिले के , सातो प्रखंड विभिन्न प्रखंडों में तैनात एएनएम को केयर इंडिया की टीम द्वारा दिया गया। जिसमें एप ऑपरेट की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं, उन्होंने बताया, अब मोबाइल एप से ही ऐसे मरीजों की ट्रेकिंग कर स्वास्थ्य का हाल जाना जाएगा एवं आवश्यकतानुसार आवश्यक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ना सिर्फ ट्रेकिंग की कार्य को गति मिलेगी बल्कि, मरीजों को भी आसानी के साथ समुचित स्वास्थ्य उपलब्ध होगी। - एप के बेहतर संचालन के लिए दी गई विस्तृत जानकारी :-
जिला कार्यक्रम समन्वयक विश्वजीत कुमार ने बताया, प्रशिक्षण के दौरान मौजूद सभी पदाधिकारी को एप संचालन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें एप संचालन का प्रैक्टिकल कर एएनएम को दिखाया गया। ताकि सभी एएनएम बेहतर तरीके से एप का संचालन कर सकें। वहीं, उन्होंने बताया, उक्त एप का पेज खोलने के विभाग द्वारा निर्गत यूजर आईडी और पासवर्ड को लाॅग-इन करना होगा। सभी एएनएम को यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है ! - इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर रहें :-
- मास्क का उपयोग और शारीरिक दूरी का पालन जारी रखें।
- विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें।
- गर्म व ताजा खाना का सेवन करें और बासी खाना से बिलकुल दूर रहें।
- अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलें।
- भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें।
- सार्वजानिक समारोह में भाग लेने से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें और सैनिटाइजर का उपयोग करें।
आज की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़े :
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की … Read more




























