किशनगंज /ठाकुरगंज /संवादाता
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललितेश्वर सिंह ने ठाकुरगंज स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार जी के आवास पर सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला कमिटी की घोषणा की ।जिसमे उपाध्यक्ष के रूप में गुणाधार सिंह जय देव सिंह नरेंद्र दास को बनाया गया।
जिला महामंत्री के रूप मे ठाकुरगंज निवासी अनंत गोस्वामी व दिघलबैंक के महेंद्र प्रताप सिंह बनाये गए।मंत्री में राज नारायण सिंह लखी सिन्हा बलराम ठाकुर सोहन सिंह नरेश सिंह को बनाया गया।

31 सदस्यों की जिला कार्यसमिति की घोषणा हुई।मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी गोपाल मोहन सिंह भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह भाजपा नेता अनिल महाराज अनंत गोस्वामी गुणाधार सिंह आदि उपस्थित हुए।युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा ने यह जानकारी दी साथ ही सभी नव निर्वाचित नेताओ को बधाई दी है ।