देश : कोरोना के कहर के बीच केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर सहित अन्य दवाओं का घटाया दाम,केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दी जानकारी

SHARE:

देश /डेस्क

कोरोना के कहर के बीच मोदी सरकार ने कई दवाईयों के दाम घटा दिए है ताकि लोगो को राहत मिले ।मालूम हो कि रेमडेसिविर 1900 रुपए सस्ती कर दी गई है , यहां देखें लिस्ट ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा कि बढ़ते मांग को देखते हुए कम कीमत पर लोगो को दवा उपलब्ध हो इसके लिए सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है । सरकार ने कैडेलिया हेल्थकेयर लिमिटेड की दवाई REMDAC की कीमत 2800 रुपए से घटाकर 899 कर दिया है। इसके अलावा सिंजेन इंटरनेशनल लिमिटेड की दवाई RemWin को 3950 से घटाकर 2450, सिप्ला लि. की CIPREMI को 4000 से घटाकर 3000, Mylan फार्मासुटिक्लस लि. की DESREM की कीमत को 4800 रुपए से घटाकर 3400 कर दिया गया है। 


केंद्र सरकार ने JUBI-R के दाम में भी 1300 रुपए की कटौती की घोषणा की है। यह दवाई पहले 4700 रुपे में मिलती थी, जो कि अब 3400 रुपए में मिलेगी। सरकार ने इसके अलावा COVIFOR के दाम में भी कटौती की है। यह दवाई अब 5400 रुपए की जगह सिर्फ 3490 रुपए में मिलेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!