दिनांक 3 अप्रैल 2021 दिन शनिवार का राशिफल
मेष – जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं धीरे-धीरे। स्वास्थ्य थोड़ा सा कम प्रभावित है। प्रेम में दूरी बरकरार है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों प्रभावित दिख रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन – नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। जीवन में प्रेम बढ़ा रहेगा। व्यापारिक लाभ होगा लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क – विरोधियों पर भारी पड़ेंगे लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब हो सकता है। प्रेम और व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। हनुमान जी की अराधना करते रहें।
सिंह – भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। ये आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या – भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो सकती है लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
तुला – व्यापारिक लाभ होगा। कर्मठ बने रहेंगे। किया गया प्रयास सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार भी आपका सही चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक – वाणी अनियंत्रित न होने पाए और पूंजी निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – सितारों की तरह चमकते रहेंगे। सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। कोई समस्या नहीं दिख रही है।
मकर – स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी। मन थोड़ा चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी रहेगी। प्रेम बहुत अच्छा नहीं काम करेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही रहेगा। कुल मिलाकर मध्यम समय है। सफेद वस्तु का दान करें।
कुंभ – आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम में थोड़ा अनबन के साथ ठीक चलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम से बेहतर कहा जाएगा। गणेश जी की वंदना करें।
मीन – व्यापारिक और राजनीतिक लाभ होगा। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।





























