बिहार : पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,24 घंटे के अंदर अपहृत छात्र को किया बरामद ,तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

SHARE:

बिहार /पटना

पटना पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब २४ घंटे के अंदर दानापुर के रूपसपुर से फिरौती के लिए अपहृत छात्र अभिषेक को बरामद कर लिया ।






पुलिस ने 3 अपहरण कर्ताओं को भी हथियार के साथ गिरफ्तार भी कर लिया है ।

मालूम हो कि अपहरण में शिव सेना के जिला सचिव की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था….. दरअसल दानापुर के गोला रोड के रूपसपुर के साईं रेसिडेंसी के रहने वाले ज्योति कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई अभिषेक कुमार को कुछ लोग अपहरण कर २० लाख फिरौती की मांग कर रहे है ।

सूचना पर त्वरित कार्यवाई करते हुए एस के पूरी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल भट्टा से अभिषेक को सकुशल बरामद कर लिया ।एसपी सिटी ने बताया कि घटना में शामिल गाड़ी ,मोबाइल एवं हथियार भी जप्त किया गया है ।






अभिषेक की माने तो अपहरण करके आँखों में पट्टी बाँध कर वे लोग कही ले जा रहे थे और भाई को फोन कर २० लाख की फिरौती मांग रहे है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के द्वारा अपहरण में इस्तेमाल किये गए हथियार, गाड़ी तथा ५ मोबाइल भी बरामद किया है ।गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और कई खुलासा होने की संभावना है ।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!