डीकेएसी किशनगंज में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व वृक्षारोपण अभियान आयोजित

SHARE:



किशनगंज। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय (डीकेएसी), किशनगंज परिसर में एसोसिएट डीन-सह-प्रिंसिपल डॉ. के. सत्यनारायण के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं वन विभाग, किशनगंज के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के तहत छात्रों ने भाषण, निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान के आसपास डॉ. के. सत्यनारायण, फैकल्टी सदस्यों एवं छात्रों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है। यह दिवस प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा जैव विविधता के नुकसान जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने और सामूहिक प्रयासों के लिए प्रेरित करता है।


कार्यक्रम के अंतर्गत 4 जून को निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जबकि 5 जून को भाषण प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण अभियान संपन्न हुआ। डीकेएसी के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चयनित निबंधों और पोस्टरों की सराहना की गई।


कार्यक्रम का समापन डॉ. मुकुल कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों, छात्रों एवं सहयोगियों को उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई