किशनगंज में स्वर्ण व्यवसाई से 60 लाख के आभूषण की छिनतई,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता:निसार अहमद

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसाई से लाखो रूपये के आभूषण की छिनतई का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ।पीड़ित दुकानदार गंगा प्रसाद साह झांसी रानी चौक के निकट अंकित ज्वेलर्स नाम का प्रतिष्ठान चलाते है ।मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को पीड़ित दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे ।

इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों में से एक ने उनका गला दबोच लिया और दूसरा बदमाश बाइक की डिक्की से आभूषण रखा थैला निकाल लिया और जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फरार हो गए ।

पीड़ित के द्वारा घटना के संबंध में बताया गया कि लगभग 35 से 40 भरी सोना छीनकर बदमाश फरार हो गए।पीड़ित ने बहादुरगंज थाना में आवेदन देकर कारवाई की गुहार लगाई है।वही आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुट गई है ।किशनगंज से निसार अहमद की रिपोर्ट

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई