कटिहार – कटिहार रेल मंडल के साहबपारा स्थित ‘सिल्वर बेल्स प्राइमरी स्कूल’ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह स्कूल रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष और डीआरएम मैडम निवेदिता नरह ने किया।
इस विशेष अभियान के तहत रेलवे महिला समिति द्वारा स्कूल परिसर में 50 से अधिक ऑर्नामेंटल शोभायमान पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम की सबसे खूबसूरत झलक तब देखने को मिली जब प्ले वर्ग वो अन्य वर्ग के छोटे-छोटे बच्चों ने भी मिट्टी में अपने नन्हे हाथ से पौधे लगाए। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि भविष्य में उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।कटिहार रेलमंडल की रेल महिला समिति अध्यक्षा सह डीआरएम मैडम निवेदिता नरह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं।
आज बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य उनमें बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना जगाना है। ये नन्हे पौधे बच्चों की तरह ही बड़े होकर इस परिसर को महकाएंगे।वृक्षारोपण के इस पुनीत कार्य में रेलवे महिला समिति की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर संगठन की सचिव मंजरी पाल, कोषाध्यक्ष शिल्पी मंडल, संयुक्त सचिव सुधा कुमारी और स्कूल प्रभारी अंजना रावत मुख्य रूप से उपस्थित थीं। इनके अलावा संगठन की सम्मानित सदस्याओं में मोनालिसा चुतिया, मधु मालती, आभा सिंह, ज्योति झा, प्रियंका कुमारी, शुभागत और स्कूल की प्राचार्या रीता चौधरी सहित रेलवे महिला समिति की कई अन्य महिलाओं ने भी इस हरित अभियान को सफल बनाने में न सिर्फ अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया बल्कि सभी ने मिलकर अलग अलग पोधे भी विद्यालय में लगाए।























