कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ -जीआरपी का बड़ा एक्शन,तीन शातिर चोर गिरफ्तार

SHARE:

पांच मोबाइल बरामद

कटिहार – यात्रियों की सुरक्षा एवं ट्रेनों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रेल में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे पुलिस
कटिहार को एक बड़ी सफलता मिली है।

संयुक्त जांच अभियान के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिणी छोर से तीन शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद मुबारक (24), मोहम्मद तबरेज (22) एवं अमित कुमार चौधरी (24 ) के रूप में हुई है।पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल बरामद करने में सफलता मिली है।

गिरफ्तार तीनों आरोपियों तथा बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपी कटिहार के सुपुर्द कर दिया गया है।रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ एवं रेल पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई