प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता ने रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत

SHARE:

कटिहार – बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जिला प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार के कटिहार आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कटिहार रेलवे स्टेशन पर अभिनंदन व स्वागत किया। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार का अंग वस्त्र एवं पुष्प लेकर स्वागत किया ।

स्वागत के क्रम में प्रभारी मंत्री डाॅ. प्रमोद कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के अनुभवी साथियों, प्रेरणास्रोत वरिष्ठजनों एवं कर्मनिष्ठ कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्नेह और विश्वास निरंतर नई प्रेरणा प्रदान करता है। आप सभी का अपनापन एवं शुभेच्छा सार्वजनिक जीवन में दायित्वों के निर्वहन हेतु संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाती है।

इसी ऊर्जा के साथ निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संबल प्राप्त होता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्राणपुर विधायक निशा सिंह , कोढ़ा विधायक कविता पासवान,प्रदेश मंत्री सीमा झा,जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार , जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, प्रवक्ता महेंद्र झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा,उमेश पासवान,मजदूर नेत विकास सिंह, बुलबुल सिंह, रुचि देवी, विजय सिंह राम यादव, दिवेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार का अभिनंदन पुष्प अंग वस्त्र देकर किया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई