गेड़ाबाड़ी बाजार में जनसंवाद:दुकानदारों की पीड़ा सुनकर समाधान का दिया भरोसा

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार-कोढा के गेड़ाबाड़ी बाजार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों और फुटकर दुकानदारों के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे दुकानदारों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। जबकि जनप्रतिनिधियों ने जल्द समाधान का आश्वासन देकर उनकी उम्मीदों को नई ऊर्जा दी। कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गेड़ाबाड़ी बाजार में कोढ़ा विधायक कविता पासवान और कटिहार के एमएलसी अशोक अग्रवाल ने बाजार का दौरा कर दुकानदारों से सीधे मुलाकात की।

इस दौरान व्यापारियों ने सड़क जाम, अतिक्रमण, जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की कमी तथा सुरक्षा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।दुकानदारों ने बताया कि बाजार की अव्यवस्थित स्थिति का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहकों को परेशानी होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और कई परिवारों की आजीविका संकट में पड़ रही है। व्यापारियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद विधायक कविता पासवान ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास से जुड़ा विषय हैं।

उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी समस्या को अनदेखा नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रमन झा, डोमन चौधरी, वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू चौधरी, मनोज ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!