फारबिसगंज/बिपुल विश्वास
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के 01 जून को प्रस्तावित फारबिसगंज आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम स्थल कॉलेज चौक सहित विभिन्न स्थानों पर स्वागत, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
विधायक श्री विश्वास ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का प्रथम बार फारबिसगंज आगमन कांग्रेस परिवार एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है तथा बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम 01 जून को अररिया जाने के क्रम में दोपहर 2:30 बजे कॉलेज चौक, फारबिसगंज पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।मौके पर फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषि देव, मुखिया प्रतिनिधि कपिल अंसारी, कांग्रेस नेता इरशाद सिद्दीकी, अरविंद कुमार मंडल, संतोष कुमार मंडल, शिवकुमार मंडल सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे























