बंगाल मतदान को लेकर किशनगंज में बढ़ी हलचल, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

SHARE:

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले मतदान को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में गहमागहमी बढ़ गई है।बुधवार को किशनगंज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई ।जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।बताते चले कि किशनगंज जिले से सटे बंगाल के चाकुलिया,चोपड़ा,इस्लामपुर,ग्वालपोखर, करन दिग्घी सहित बंगाल के कुल 152 विधान सभा सीट पर प्रथम चरण में गुरुवार को मतदान होना है ।

जिसे देखते हुए बड़ी संख्या में बंगाल के मतदाता या तो अन्य प्रदेशों से वापस लौट रहे है या फिर किशनगंज जिले के आस पास रहने वाले मतदाता अपने अपने घर जा रहे है। सड़क मार्ग से परिवहन की सुविधा कम होने की वजह से सभी रेल मार्ग से यात्रा करने को विवश है ।जिसके बाद बंगाल जाने वाली ट्रेनों में बेतहाशा भीड़ देखी जा रही है ।

बाहर रहकर काम करने वाले युवा हों या बुजुर्ग, सभी का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए हर हाल में घर पहुंचना चाहते हैं। यात्रियों की इस भारी आवाजाही के कारण स्टेशन पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी ।जिसे देखते हुए स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

साथ ही सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा यात्रियों के सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई