हाइवोल्टेज तार गिरने से लगी आग,लोगों ने घर से भाग कर बचाई अपनी जान

SHARE:

हाइवोल्टेज तार के नीचे जीने को मजबूर दर्जनों आदिवासी परिवार

मामला मनसाही थाना क्षेत्र के हरिप्रसाद गांव की

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के हरिप्रसाद गांव में बीती रात करीब एक बजे हाइवोल्टेज बिजली के तार गिरने से आग लग गई चुंकि भीषण गर्मी होने और ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण कई लोग जगे हुए थे आग देख लोगों ने शोर मचाया और लोग घर से निकल सुरक्षित स्थान की ओर भागे।

हरिप्रसाद गांव में लगभग दो दर्जन परिवार के घर के ठीक ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरा हैं लोग कई बार विभाग से इस तार को आबादी से दूर हटाने की अपील कर चुके हैं ।

मगर विभाग इस ओर अनभिज्ञ बनी हुई हैं,बताते चलें कि जिस जगह तार टूट कर गिरा वहां लगभग दो सौ लोगों की आबादी रहती हैं,इसे कोई चमत्कार ही कहे की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई