कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र                 

SHARE:

सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से एक कार्यक्रम के दौरान मिल कर मांग पत्र सौंप कर जल जमाव से निजात पाने के लिए समाधान करने की मांग की है।

जल जमाव की समस्या का समाधान कराने की मांग करते हुए कहा की हल्की बारिश में भी कालेज चौक से छठ घाट तक सड़क पर दो फिट तक पानी जमा हो जाता है। दुकानों के अन्दर बारिश का पानी प्रवेश कर जाता है। इस से दुकानदारों एवं ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्कूल कालेज में पढ रहे छात्र छात्राओं को काफी परेशानी होती है।सालमारी में प्रत्येक दिन हजारों लोग इलाज कराने डाक्टर के पास आता है।

जल जमाव के कारण बुढ़े और गर्भवती महिलाओं को परेशानी होती है। सालमारी व्यस्त जगह है। रेलयात्री कष्ट झेल कर स्टेशन पहुंच पाता है। ऐसे में सालमारी बाजार का जल जमाव की समस्या का समाधान हो जाने से लोगों की परेशानी कम होगी।

उन्होंने विधायक से कहा की कालेज चौक से छठ घाट तक नाला निर्माण हो जाने से जल जमाव की समस्या का हल हो जायेगा। साथ ही सालमारी बाजार में प्रत्येक दिन जाम लगने की समस्या को देखते हुए सालमारी बाजार को अतिक्रमण मुक्त एवं सडक चौड़ीकरण कराने की मांग की है। इस पर विधायक ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान करने का आश्वासन दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई