किशनगंज/प्रतिनिधि
जिले में चेस क्लब की ओर से आगामी 3 मई 2026 को सर्वत्र शतरंज किशनगंज एक दिवसीय फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित होगी।क्लब के सचिव सुबेंदु चक्रवर्ती ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य किशनगंज जिले में शतरंज को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
आयोजन के माध्यम से बच्चों और युवाओं में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है।प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ भवन में किया जाएगा। इसमें कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि उनमें एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच का विकास भी करती हैं। उन्होंने जिले के सभी शतरंज प्रेमियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
प्रतियोगिता का संक्षिप्त विवरण
कार्यक्रम का नाम: प्रथम किशनगंज फिडे रेटिंग रैपिड चेस टूर्नामेंट 2026
आयोजक: किशनगंज चेस क्लब
तारीख: 03 मई 2026
स्थान: तेरापंथ भवन,किशनगंज
प्रवेश शुल्क: 250 रुपये
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता से जिले में शतरंज की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी इसमें न सिर्फ जिले के बल्कि बिहार सहित अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे वही इसमें जिले के युवा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए 9431213453 पर संपर्क किया जा सकता है।





























