सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, सर्वसम्मति से चुना गया विधायक दल का नेता,कल लेंगे शपथ

SHARE:

 सम्राट चौधरी को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।बैठक में विजय कुमार सिन्हा द्वारा उनके नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताते हुए मुहर लगा दी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने औपचारिक रूप से उनके नाम की घोषणा की।उसके बाद NDA विधायक दल की बैठक में भी सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया।उसके बाद सभी नेता लोकभवन पहुंचे है और सरकार बनाने का दावा पेश किया गया है।

कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत राजद से की थी उसके बाद वो जनता दल यूनाइटेड में रहे और 2018 में भाजपा में शामिल हुए।विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद श्री चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि सम्मान से अधिक जिम्मेदारी मिली है जिसे वो बखूभी निभाने की कोशिश करेंगे।

आजादी के 78 वर्षों बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने वाला है जिसके बाद भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार सुबह 11 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना स्थित लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, जहां कई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह के साथ साथ अन्य गणमान्य नेताओं और अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!